Honda Cars India ने घोषणा की है कि उसकी लोकप्रिय कारें Honda Elevate, City और Amaze की कीमतें 26 जनवरी 2026 से बढ़ा दी जाएँगी। यह फैसला कंपनी ने यह कहते हुए लिया है कि कच्चे माल, उत्पादन और संचालन की लागत में वृद्धि के कारण वह कई महीनों तक कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब इसे ग्राहकों पर साझा करना आवश्यक हो गया है। तो चलिए इन बढ़ती कीमतों पर विचार किया जाए
भारतीय बाजार में हर साल कुछ
कंपनियाँ जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में संशोधन करती हैं और इस बार Honda भी उन ब्रांडों में शामिल है। क्योकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस नए संशोधन के अलावा मॉडल में कोई तकनीकी या फीचर अपडेट नहीं किया जाएगा केवल कीमतों में वृद्धि की जाएगी।
कीमत बढ़ने का कारण
Honda Cars India ने कहा है कि पिछले कुछ समय से वह बढ़ती इनपुट लागत और उत्पादन खर्च को वह खुद उठा रही थी ताकि ग्राहकों पर इसका सीधा प्रभाव न पड़े। लेकिन इन लागतों में निरंतर वृद्धि के कारण अब कंपनी को कीमत में वृद्धि करना जरूरी हो गया है। इसलिए अब इसका सीधा असर Amaze, City और Elevate जैसे लोकप्रिय मॉडल पर भी पड़ेगा।
इनपुट लागत में वृद्धि का कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स और उत्पादन खर्च भी माना जा रहा है जो ऑटो इंडस्ट्री में आम समस्या बनी हुई है। कंपनियाँ अक्सर इन बढ़ी हुई लागतों को ग्राहकों पर साझा करने से पहले इसे स्वयं भोगती हैं लेकिन जब दबाव बढ़ता है तो कीमतों में संशोधन की घोषणा कर दी जाती है।
1.Honda Amaze-कीमत और फीचर्स

Honda Amaze कंपनी की सबसे किफायती और लोकप्रिय सेडान कार है। वर्तमान में इसकी कीमत लगभग ₹7.41 लाख से ₹10.00 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है जिसमें पेट्रोल इंजन मिलता है जो 1.2-लीटर क्षमता का और 89 बीएचपी पावर और 110 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।
Amaze ने अपनी विश्वसनीयता और माइलेज के कारण छोटी सेडान के सेगमेंट में अपनी खास पहचान बनाई है। हालांकि कंपनी ने कीमतों में वृद्धि का प्रतिशत नहीं बताया है लेकिन बाजार विश्लेषकों की राय है कि यह आमतौर पर कुछ हजार से लेकर कुछ दसियों हजार के बीच हो सकता है। इस Amaze के फीचर में आपको टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, कनेक्टिविटी फीचर्स, ड्यूल एयरबैग, एबीएस और आधुनिक उपकरण मिलेंगे जो इसे अपने सेगमेंट में संतुलित विकल्प बनाते हैं।
2.Honda City-सेडान सेगमेंट का पसंदीदा

Honda City भारत में लंबे समय से सेडान सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कारों में से एक रही है। वर्तमान में City की कीमत लगभग ₹11.95 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जिसमें आपको 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 119 बीएचपी पावर और 145 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ मिलता है।
Honda City ने अपनी आरामदायक सवारी, उच्च गुणवत्ता वाली इंटीरियर फिट और आधुनिक तकनीक के कारण भारी लोकप्रियता हासिल की है।
Honda City Hybrid वेरिएंट भी बिक्री में उपलब्ध है जिसकी कीमत लगभग ₹19.48 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह Honda का सबसे प्रीमियम और ईंधन-कुशल मॉडल है जिसमें उन्नत तकनीक के साथ बेहतर माइलेज मिलता है।
3.Honda Elevate-SUV सेगमेंट का विकल्प

Honda Elevate एक मिड-साइज SUV है और अब इसके भी कीमत में वृद्धि होने वाली है। यह SUV उन खरीदारों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है जो छोटे या मध्यम आकार की SUV की तलाश में रहते हैं लेकिन उन्हें स्पोर्टी और प्रैक्टिकल अनुभव चाहिए।
Elevate वर्तमान में ग्राहकों को डिजाइन, स्पेस और विश्वसनीयता के साथ संतुलित प्रदर्शन देता है। SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ते माहौल में भी यह कार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। कंपनी ने अब इसकी कीमतों में संशोधन का निर्णय लिया है ताकि बढ़ती लागत को सामना किया जा सके।
कीमत सबसे पहले कब लागू होगी?
Honda Cars India की घोषणा के अनुसार यह कीमत वृद्धि 26 जनवरी 2026 से प्रभावी हो जाएगी। यानी इस तारीख के बाद इन मॉडलों की कीमतें ग्राहक को पहले से महंगी मिलेगी।
कीमत बढ़ने से पहले खरीदना फायदा?
जिन ग्राहक Honda कार खरीदने का विचार कर रहे हैं उनके लिए अब से 25 जनवरी 2026 तक खरीदना थोड़ा सा बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इस समय तक कारें पुराने, कम कीमत वाले रेट पर उपलब्ध होंगी। कुछ डीलर पुराने स्टॉक पर सीमित ऑफ़र और छूट भी दे सकते हैं, क्योंकि कंपनियाँ कीमतों में बदलाव से पहले इन्वेंटरी साफ करने की कोशिश करती हैं।
भारतीय बाजार पर असर
भारत में जनवरी 2026 से ऑटो कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है कई ब्रांड पहले ही ऐसा कर चुके हैं। यह नयी Honda कीमत वृद्धि भी दर्शाती है कि इंडस्ट्री में इनपुट लागत, स्पेयर पार्ट्स महंगे होने और वैश्विक सप्लाई चेन दबाव जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। इससे ग्राहकों को भविष्य के खर्च का ख्याल रखना होगा, लेकिन आम तौर पर मांग में बहुत बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि Honda जैसी मजबूत ब्रांड की विश्वसनीयता उच्च रहती है।
निष्कर्ष
Honda Amaze, City और Elevate की कीमतों में वृद्धि जनवरी 26, 2026 से लागू होने वाली है। यह कदम बढ़ती लागत और संचालन खर्च के कारण लिया गया है। इस बदलाव का मतलब यह है कि Honda की ये लोकप्रिय कारें पहले की तुलना में महंगी होंगी, लेकिन फीचर्स या मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। वर्तमान खरीदारों के लिए कीमत वृद्धि से पहले खरीदना थोड़ा बेहतर निर्णय साबित हो सकता है।
इन्हें भी पढ़े :-





