2026 MG Hector Facelift को JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फेसलिफ्ट मॉडल मौजूदा Hector की पहचान को बनाए रखते हुए डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में जरूरी सुधार लाता है। खास बात यह है कि कंपनी ने कीमतों को प्रतिस्पर्धी रखा है, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनी रहती है। तो चलिए देखते हैं 2026 MG Hector Facelift के वेरिएंट-वाइस फीचर्स और कीमत ।
डिजाइन और अपग्रेड
2026 Hector Facelift में बदला हुआ फ्रंट ग्रिल, ताज़ा बम्पर डिज़ाइन और प्रीमियम एलॉय व्हील्स जैसे कॉस्मेटिक अपडेट शामिल हैं। इंटरनल केबिन में डुअल-टोन Urban Tan थीम और नया 14-इंच का पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन दिया गया है जो MG के i-Swipe जेस्चर कंट्रोल्स का सपोर्ट करता है। इससे ड्राइवर इंटरफ़ेस और कनेक्टिविटी अनुभव पहले से अधिक सहज और एडवांस हो गया है। वाहन के अंदर अब आधुनिक तकनीकी फीचर्स, बेहतर क्वालिटी के मटीरियल और प्रीमियम फिनिशिंग मिलती है जिससे सफर आरामदायक और ड्राइविंग अनुभव और बेहतर हो जाता है।

Variant-wise कीमतें (5-सीटर)
सबसे पहले जानते हैं 5-सीटर Hector Facelift के वेरिएंट और उनकी एक्स-शोरूम कीमतें:
- Style MT-₹11.99 लाख
- Select Pro MT-₹13.99 लाख
- Smart Pro MT-₹14.99 लाख
- Smart Pro CVT-₹16.29 लाख
- Sharp Pro MT-₹16.79 लाख
- Sharp Pro CVT-₹18.09 लाख
- Savvy Pro CVT-₹18.99 lakh
ये कीमतें पेट्रोल वेरिएंट पर आधारित हैं।डीज़ल वेरिएंट के लिए कीमतें कंपनी द्वारा बाद में घोषित की जाएँगी।
Style MT: बेस वेरिएंट
Style MT Hector का बेस वेरिएंट है। इसमें आपको SUV के लिए जरूरी सभी बेसिक फीचर्स मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- 6 एयरबैग्स, ABS, ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स
- Hill-Hold Assist, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
- Halogen हेडलैम्प्स के साथ LED DRLs
- 17-इंच स्टील व्हील्स (कव्हर्स के साथ)
- 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
- Tilt-adjustable स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिक विंडो
- रियर पार्किंग सेंसर्स और सेकेंड-रो AC वेंट्स
यह वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो SUV का अनुभव कम बजट में लेना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा और बेसिक आराम में प्राथमिकता है।
Select Pro MT: टेक-फोकस्ड अपग्रेड
Select Pro MT पिछले वेरिएंट की तुलना में कई आधुनिक फीचर्स देता है:
- LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और LED टेल-लाइट्स
- 17-इंच अलॉय व्हील्स
- 14-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- Wireless Android Auto & Apple CarPlay
- Cruise Control, वायरलेस चार्जर, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स
- पैनोरमिक सनरूफ और बेहतर स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
यह वेरिएंट उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स को ज्यादा महत्व देते हैं।
Smart Pro (MT & CVT): फीचर-लाडेड इंटीरियर
Smart Pro वेरिएंट में सेफ्टी और कंफर्म फीचर्स को और बेहतर किया गया है। इसमें मिलता है:
- फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (CVT)
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- डुअल टोन Ice Grey Interior
- 18-इंच अलॉय व्हील्स
- Leatherette upholstery और Subwoofer + Amplifier के साथ 8-सपीकर साउंड सिस्टम
- Keyless Entry & Go, Drive Modes (CVT only)
- Rear Sunblind और Illuminated Vanity Mirrors
CVT वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग और अलग-अलग ड्राइव मोड इसे और आरामदायक बनाते हैं।
Sharp Pro (MT & CVT): प्रीमियम अपडेट
Sharp Pro उन ग्राहकों के लिए है जो फंक्शनल और प्रीमियम फीचर्स दोनों चाहते हैं। यह वेरिएंट प्रदान करता है:
- 8-Colour Ambient Lighting
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- 6-Way Powered Driver Seat & 4-Way Powered Co-Driver Seat
- ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल ,Auto Headlamps & Wipers
- Auto-Dimming IRVM और Infinity by Harman Audio System
- Dual-Tone Urban Tan Upholstery
- (Hector Plus में) 2nd Row Captain Seats, 3rd Row USB Ports और Third Row AC Vents
यह वेरिएंट लंबी यात्रा और परिवार के लिए उपयुक्त है।
Savvy Pro CVT: टॉप-स्पेक अनुभव
Savvy Pro CVT फेसलिफ्ट का टॉप-स्पेक वेरिएंट है जिसमें सभी प्रमुख फीचर्स शामिल हैं:
- Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems)
- 360° कैमरा और Powered Tailgate
- Cabin Air Purifier / AQI Display
- Premium Sound और Safety सेटअप
- PM2.5 एयर फिल्टर, बेहतरीन कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी
- टॉप-क्वालिटी अपहोल्स्ट्री और एडवांस ड्राइव फ़ंक्शन्स
यह वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए सबसे उपयुक्त है जो प्रीमियम SUV अनुभव चाहते हैं।

Hector Plus (6 और 7-सीटर) फीचर्स और कीमतें
2026 Hector Plus को भी फेसलिफ्ट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके वेरिएंट और एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:
- Sharp Pro MT (6/7-सीटर)-₹17.29 लाख
- Sharp Pro CVT (6/7-सीटर)-₹18.59 लाख
- Savvy Pro CVT (7-सीटर)-₹19.49 लाख
इन वेरिएंट्स में 3-रो सीट वाले परिवारों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुविधाएँ जैसे 3rd Row AC, Slide-adjust Seats और Dual-Tone Upholstery दिए गए हैं जिससे सफ़र और कंफर्टेबल होता है।
इंजन और पावरट्रेन
2026 Hector फेसलिफ्ट फिलहाल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जिसमें 6-स्पीड मैन्युअल और CVT विकल्प शामिल हैं। डीज़ल वेरिएंट को 2026 में बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। इंजन संयोजन संतुलित परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की ड्राइव दोनों के लिए उपयुक्त है।
निष्कर्ष

2026 MG Hector Facelift को वेरिएंट-वार मजबूत फीचर लिस्ट और प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ पेश किया गया है। बेस से लेकर टॉप-स्पेक Savvy Pro तक हर ग्राहक जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकता है। नया Hector फेसलिफ्ट आधुनिक डिजाइन, उन्नत टेक्नोलॉजी, बेहतर केबिन अनुभव और सुरक्षा फीचर्स के साथ SUV सेगमेंट में मजबूती से खड़ा है।
इन्हें भी पढ़े :-
- New Gen Kia Seltos Real Drive Review: कैसा रहा हाई स्पीड पर Kia Seltos Turbo Petrol का परफॉर्मेंस? क्या हाइवे पर दे पाई स्टेबिलिटी ?
- MG Motor India ने दिसंबर में निकाले बम्पर ऑफर्स, ZS EV, Comet EV, Hector और Gloster पर भारी छूट
- Toyota Hilux Crash Test: ANCAP टेस्ट में Toyota Hilux को मिले पूरे 5 स्टार, मतलब ताकत ही नहीं सुरक्षा का भरोसा भी





