The Tata Avinya Effect: क्या भारत को मिल गई अपनी देसी Tesla? Tata की इस गाड़ी ने बढ़ाई विदेशी कंपनियों की टेंशन!!!

Tata Avinya

भारत में जब भी इलेक्ट्रिक कारों की बात होती है तो एक नाम जो सबसे पहले चर्चा में आता है वो है TESLA , सालों से भारतीय ग्राहक भारत में Tesla Launch का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया ऑटोफोरम और EV पर होने वाली चर्चाओं में Tesla को लेकर भारत के ग्राहकों में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। परंतु Tesla का भारत में आने का का सफर इतना आसान नहीं है। इसलिए इस अपॉर्चुनिटी का पूरा फायदा अब Tata उठाने वाली है। जी हां टेस्ला की खाली जगह को भरने के लिए टाटा ने Tata Avinya लॉन्च करने का निर्णय कर लिया है।

Tata Avinya को सिर्फ एक New Electric SUV कहना गलत होगा। क्योंकि, यह गाड़ी एक ऐसी नई तकनीकी सोच का प्रतिनिधित्व करती है जो Tesla जैसे ग्लोबल ब्रांड से जुड़ी हुई है। Tata Avinya को उसके Futuristic Design, Advanced Technology, और EV only platform की वजह से भारत की Desi Tesla कहना ज्यादा सही होगा। हालांकि कई ऑटो एक्सपर्ट भी इसे भारत की देसी टेस्ला का दर्जा दे चुके हैं।

Tata Avinya क्यों है भारत की देसी Tesla?

Tata Avinya: Pure Electrical Architecture 

  • Tesla की सबसे खास बात यह है कि उसने पुरानी पारंपरिक पेट्रोल कारों को EV में नहीं बदला, बल्कि शुरू से ही एक पूरा इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर विकसित किया है। और यही काम Tata Avinya में भी किया गया है।
  •  Tata Avinya, TATA के Gen 3 EV प्लेटफार्म पर बनाई जा रही है जो की पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिजाइन की गई है।
  •  आज भारतीय बाजारों में कई ऐसी गाड़ियां हैं जो ऐसे EV प्लेटफार्म पर बनी है जिन्हें पहले पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया था।
  • लेकिन Tata Avinya  इस सोच को पूरी तरह से तोड़ती है।
  • Tata Avinya को भी Tesla मॉडल को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है जो Alternative Fuel नहीं बल्कि Future Mobility का lead करती है।

Tata Avinya: Design

Tata Avinya
  • Tesla की कारें अपने Minimal और Clean Look के लिए जानी जाती हैं। Tata Avinya भी इसी सोच को फॉलो कर रही है। 
  • Tata Avinya के कॉन्सेप्ट मॉडल से साफ संकेत मिलते हैं कि यह SUV दिखावे पर नहीं जाने वाली बल्कि यह पूरी तरह से Aerodynamics, Efficiency और Comfort पर फोकस करेगी।
  •  इसका Flat Floor, Long Wheelbase, less Overhang, और Sleek Lighting यह सारे एलिमेंट टेस्ला की तरह Tata Avinya को भी Premium EV बनाएंगे।
  •  बस इन दोनों में फर्क इतना होगा कि Tata Avinya भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, बल्कि Tesla भारत की सड़कों पर कहीं से भी फिट नहीं बैठती।

Tata Avinya : रेंज और चार्जिंग

  •  Tesla की सबसे बड़ी USP उसकी लंबी रेंज और तेज चार्जिंग है। Tata Avinya भी ऐसी ही दावेदारी करती हुई दिखाई दे रही है। 
  • जी हां TATA ने दावा किया है कि Tata Avinya लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च की जाएगी। 
  • मतलब Tata Avinya होगी भारत की Tata Avinya India’s first Futuristic EV 
  • इसलिए TATA ने देश भर में पहले से ही Tata Charging Network पर काम आरंभ कर दिया है। मतलब अब Tata Avinya एक देसी मगर प्रैक्टिकली Tesla का बेस्ट अल्टरनेटिव बनकर उभरने वाली है।

Tata Avinya : price

  •  यदि Tesla भारत में आती है तो इसकी कीमत 70 से 80 लाख रुपए तक जाने की संभावना है। 
  • परंतु इसके विपरीत Tata Avinya की अनुमानित कीमत ही 30 से 60 लाख रुपए बताई जा रही है। 
  • और यही सबसे बड़ा गेम चेंजर होगा। क्योंकि Tata Avinya उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो BMW, AUDI, Mercedes की एंट्री लेवल की Luxury Car खरीदने की सोचते हैं, पर अब EV की तरफ शिफ्ट करना चाहते हैं। 
  • Tesla इस प्राइस सेगमेंट से कभी भी प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगी, क्योंकि Tesla की बेसिक कार की शुरुआती रेंज ही 80 लाख से ऊपर की है।

निष्कर्ष

Tata Avinya

Tesla भले ही एक ड्रीम ब्रांड है, लेकिन Tata Avinya भारत की रियलिटी है। यह भारत के सपने को हकीकत में बदलने वाली है। इसीलिए Tata Avinya को भारत की देसी टेस्ला कहा जा रहा है। क्योंकि इसका हर फीचर Tesla की तरह इन्नोवेटिव है और यह गाड़ी भारत के EV सेक्टर को एक इनोवेशन लीडर की तरह लीड करेगी। कुल मिलाकर Tesla भारत में कब आएगी यह पता नहीं, परंतु Tata Avinya, Tesla को टक्कर देने के लिए भारत में Tesla से पहले आ जाएगी यह जरुर पक्का है।

इन्हें भी पढ़े :-