भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर Nissan बड़ी वापसी की तैयारी कर रही है। क्योकि अब कंपनी ने सीधी पुष्टि की है कि वह अगले 12 महीनों के भीतर भारत में तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी, जिनमें Nissan Gravite, Nissan Tekton और एक नई 7-सीटर SUV शामिल होंगी। यह कदम Nissan की भारत में अपनी खोई हुई पकड़ को दोबारा मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में Nissan का भारतीय पोर्टफोलियो काफी सीमित रहा है लेकिन अब कंपनी नए सेगमेंट्स में उतरकर ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की योजना बना रही है। तो चलिए Nissan के आने वाले नये तीन प्रोजेक्ट के बारे मे चर्चा की जाए।
Nissan की नई भारत रणनीति क्या है?
Nissan भारत में अब SUV-फोकस्ड रणनीति पर काम कर रही है। जिसमे वह भारतीय बाजार में SUVs की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स को खास तौर पर इसी सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है। Gravite और Tekton जैसे नाम इस बात का संकेत देते हैं कि Nissan डिजाइन, मजबूती और रोड-प्रेजेंस पर खास ध्यान दे रही है। यानी इन तीनों अपकमिंग मॉडल्स के जरिए Nissan का लक्ष्य है कि वह किफायती से लेकर मिड-साइज SUV सेगमेंट तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराए।
Nissan Gravite
Nissan Gravite को कंपनी का एंट्री-लेवल SUV मॉडल माना जा रहा है। और इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया जाएगा जो पहली बार SUV खरीदना चाहते हैं। साथ ही इस बार Gravite का मुकाबला सीधे तौर पर Maruti Brezza, Tata Nexon और Hyundai Venue जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि Gravite में
- मॉडर्न डिजाइन
- फ्यूल-एफिशिएंट इंजन
- और जरूरी सेफ्टी फीचर्स
दिए जाएंगे ताकि यह प्राइस-सेंसिटिव भारतीय ग्राहकों को आकर्षित कर सके।
Nissan Tekton

Nissan Tekton को Gravite से ऊपर के सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा। यह SUV उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो ज्यादा स्पेस, पावर और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है की इस बार Tekton का मुकाबला सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी लोकप्रिय SUVs से हो सकता है।
Tekton में आपको फीचर्स दिया जायेंगे जिसमे शामिल है :-
- ज्यादा बोल्ड डिजाइन
- एडवांस टेक्नोलॉजी
- और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस
पर फोकस रहने की उम्मीद है। यह मॉडल Nissan के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि मिड-साइज SUV सेगमेंट भारत में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
नई 7-सीटर SUV

Nissan की तीसरी और सबसे बड़ी पेशकश होगी एक नई 7-सीटर SUV। भारत में बड़ी फैमिली और लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रैवल को ध्यान में रखते हुए यह सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है। Nissan की यह SUV सीधे तौर पर Toyota Innova Hycross, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसे मॉडलों को टक्कर दे सकती है।
इस 7-सीटर SUV में फीचर्स शामिल हो सकते है :-
- ज्यादा केबिन स्पेस
- मजबूत बॉडी
- और सेफ्टी पर खास जोर
दिया जाएगा। यह मॉडल Nissan की ब्रांड इमेज को प्रीमियम और फैमिली-फ्रेंडली बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
इंजन और टेक्नोलॉजी को लेकर क्या उम्मीदें हैं?
हालांकि Nissan ने अभी इंजन डिटेल्स साझा नहीं की हैं लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी
- पेट्रोल इंजन
- और संभवतः हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
- पर भी काम कर रही है। डीज़ल इंजन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। Nissan का फोकस बेहतर माइलेज, कम एमिशन और स्मूद ड्राइविंग पर रहने की संभावना है।
भारत में Nissan के लिए क्यों अहम है यह लॉन्च प्लान?
Nissan के लिए भारत एक बड़ा और संभावनाओं से भरा बाजार है। पिछले कुछ समय से कंपनी की बिक्री सीमित रही है, लेकिन नए प्रोडक्ट्स के साथ वह:-
- ब्रांड की री-पोजिशनिंग
- डीलर नेटवर्क को मजबूत करने
- और नए ग्राहकों को जोड़ने
की कोशिश कर रही है। तीन नए मॉडल्स का लॉन्च Nissan को एक बार फिर मेनस्ट्रीम ऑटो ब्रांड की तरह स्थापित कर सकता है।
क्या कीमत होगी निर्णायक फैक्टर?
भारतीय बाजार में किसी भी कार की सफलता का सबसे बड़ा फैक्टर उसकी कीमत होती है। Nissan अगर Gravite, Tekton और 7-सीटर SUV को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है तो यह कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
ग्राहक आज सिर्फ ब्रांड नाम नहीं, बल्कि
- वैल्यू-फॉर-मनी
- सेफ्टी
- और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को भी बराबर महत्व देते हैं।
निष्कर्ष
Nissan का अगले 12 महीनों में तीन नई कारें लॉन्च करने का प्लान यह साफ दिखाता है कि कंपनी भारत को लेकर गंभीर है। Gravite, Tekton और नई 7-सीटर SUV के जरिए Nissan अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करेगी। अगर डिजाइन, फीचर्स और कीमत का सही संतुलन बनाया गया, तो Nissan की यह नई लाइन-अप भारतीय बाजार में मजबूत असर डाल सकती है। अब सभी की नजरें Nissan के इन अपकमिंग लॉन्च पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में SUV सेगमेंट की तस्वीर बदल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-
- MG Hector Facelift Variants And Features: SUV तो है शानदार मगर भारी पड़ेगा इंतजार, खरीदें या रुक जाएं?
- Mahindra XUV 7XO Pre Booking: Mahindra XUV 7XO बुक करने से पहले जान लें इसके Variant aur Features, क्यों है यह SUV प्रीमियम?
- Ather Electric December Offer: दिसंबर में Ather स्कूटर पर ₹20,000 तक की बड़ी बचत





