MG Hector Facelift Variants And Features:  SUV तो है शानदार मगर भारी पड़ेगा इंतजार, खरीदें या रुक जाएं?

MG Hector Facelift

भारतीय SUV बाजार में MG Hector Facelift ने दोबारा अपनी धमाकेदार एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया है। स्टाइल, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी के मामले में यह SUV पहले से ज्यादा और पावरफुल बनकर सामने आई है। नई MG Hector Facelift को Style, Select Pro, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro जैसे वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। ताकि बजट से लेकर प्रीमियम ग्राहकों को सही विकल्प दिया जाए। 

MG Hector Facelift के हर वेरिएंट में फीचर्स का ऐसा पैकेज दिया गया है कि जो बड़े-बड़े सेगमेंट को चुनौती देगा है। जी हां, एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट की हर गाड़ी में Big Vertical Touchscreen, i-SMART Connected Car Technology, Panoramic Sunroof, ADAS, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist,  Automatic Emergency Braking जैसे हाई एंड फीचर्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

लेकिन जैसा हर शानदार प्रोडक्ट के साथ होता है MG Hector Facelift के साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। जी हां, सूत्रों की माने तो इस गाड़ी के डिलीवरी में कुछ देरी की खबरें सामने आ रही हैं। जी हां रिपोर्ट्स की माने तो इस MG Hector Facelift  Pre Booking भले ही शुरू हो चुकी है। परंतु डिलीवरी मार्च-अप्रैल के महीने तक पॉसिबल होगी। कई ग्राहकों ने इस गाड़ी में दिलचस्पी दिखाइ है, जिसकी वजह से प्री बुकिंग में भी इस गाड़ी को धमाकेदार रिस्पांस मिला है। परंतु ऐसे ग्राहक जो पावर, वेरिएंट लिस्ट और फीचर्स को देखकर निर्णय ले रहे हैं उन्हें यह भी जाना जरूरी है की डिलीवरी टाइम क्या होगा?

क्यों मिल रहा है प्री बुकिंग में इस गाड़ी को धमाकेदार रिस्पांस

 MG Hector Facelift को मुख्य रूप से Style, Select Pro, Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro जैसे वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। हर वेरिएंट को अलग-अलग फीचर लेवल और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

1. MG Hector Facelift Style Variant :यह एकदम बेस मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह भी प्रीमियम को टक्कर देता है। इंटीरियर में बड़ा टच स्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बोल्ट फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप्स, DRL और मजबूत SUV से बेहतर स्टांस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें Dual Airbag, ABS with EBD रियल पार्किंग सेंसर शामिल है।

2.MG Hector Facelift Select Pro Variant:  Select Pro Variant,बेस मॉडल से एक कदम आगे है। इसमें ज्यादा प्रीमियम फील दी गई है। बेहतर इंटीरियर फिनिश, एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स और MG की i-SMART टेक्नोलॉजी का इसमें गजब एक्सपीरियंस मिलता है। मतलब यह कार उन लोगों के लिए प्रायोरिटी होगी जो रोजमर्रा की ड्राइव के साथ स्मार्ट फीचर्स और बेहतर कंफर्ट जाते हैं।

3.MG Hector Facelift Smart Pro Varian : स्मार्ट प्रो वेरिएंट को MG ने सबसे बैलेंस वेरिएंट के रूप में बनाया है। इसमें बड़े वर्टिकल टच स्क्रीन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप, की-लेस एंट्री और बेहतरीन फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह वेरिएंट मैन्युअल और CVT ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है जिससे यह बजट में बेहतरीन SUV बन जाता है।

4.MG Hector Facelift Sharp Pro Variant: शार्प वेरिएंट MG Hector Facelift का प्रीमियम वर्जन है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेदर लुक सीट, एंबिएंट लाइटिंग और पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे लग्जरी फीचर मौजूद हैं। सेफ्टी के मामले में यह वेरिएंट अन्य वेरिएंट से काफी मजबूत है। इसमें मल्टीप्ल एयरबैग, ट्रेक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइविंग सपोर्ट सिस्टम शामिल है।

5.MG Hector Facelift Savvy Pro Variant: यह वेरिएंट MG Hector Facelift का सबसे टॉप वैरियंट है। मतलब इस वेरिएंट में कंपनी ने अपने सारे बेस्ट फीचर एक साथ डाल दिए हैं। ADAS, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई एंड सेफ्टी फीचर्स, दमदार इंटीरियर मतलब प्रीमियम SUV चाहने वालों के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

MG Hector Facelift: Pre-Booking/ Timeline of Delivery

जैसा कि हमने बताया MG Hector Facelift का लॉन्च 15 दिसंबर 2025 को भारत में हो चुका है। लॉन्च डेट के दिन ही बुकिंग शुरू हो गई थी। परंतु डिलीवरी मार्च-अप्रैल के माह में हो सकती है। ऐसे में वे सभी ग्राहक जो प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं और कुछ समय का इंतजार करने में सक्षम है उन सभी के लिए यह MG Hector Facelift परफेक्ट विकल्प हो सकता है।

परंतु यदि ग्राहक बुकिंग के 2 से 3 हफ्ते में ही डिलीवरी की उम्मीद कर रहे हैं तो  सूत्रों के हिसाब से ऐसा होना नामुमकिन है। ऐसे में MG Hector Facelift को बुक करने से पहले केवल इसके फीचर्स और पॉवर ही ना देखें बल्कि सही समय और व्यक्तिगत जरूरत का भी विचार करें।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर यह SUV उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और स्टाइल में कोई समझौता नहीं करना चाहते। परंतु यह बात भी उतनी ही सच है, क्या आपको जल्दी गाड़ी चाहिए? या आप इंतजार कर सकते हैं? हालांकि MG Hector Facelift वाकई दमदार है, पर क्या यह आपके इंतजार के लायक है इसका फैसला आपको खुद करना होगा।

इन्हें भी पढ़े :-