अगर आप 2025 में एक ऐसी बाइक खरीदने का सोच रहे हैं जिसमें डिस्क ब्रेक, शानदार लुक, बढ़िया माइलेज और किफ़ायती कीमत-all in one पैकेज मिले, तो यह लेख आपके लिए बिल्कुल सही है।आज के समय में डिस्क ब्रेक सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि सेफ्टी का सबसे ज़रूरी हिस्सा बन चुका है। खासकर भारतीय सड़कों पर, जहां अचानक ब्रेक लगाना अक्सर जरूरी हो जाता है, वहां डिस्क ब्रेक वाली बाइक आपका सबसे भरोसेमंद साथी साबित होती है।
2025 में कई कंपनियों ने कम कीमत में डिस्क ब्रेक विकल्प उपलब्ध करवाए हैं, जिससे शुरुआती बजट वाले राइडर्स भी सुरक्षित और स्टाइलिश बाइक का मज़ा ले सकें। आइए जानते हैं भारत की सबसे सस्ती डिस्क ब्रेक बाइक्स 2025 की पूरी लिस्ट, उनके फीचर्स और यह किसके लिए बेहतर हैं।
1.Hero Splendor Plus XTEC

अनुमानित कीमत: ₹81,000 – ₹85,000 (ex-showroom)
Hero Splendor भारतीय बाज़ार की सबसे भरोसेमंद बाइक मानी जाती है और इसका XTEC वेरिएंट 2025 में भी जबरदस्त लोकप्रिय है। इसकी डिस्क ब्रेक ऑप्शन इसे और भी सुरक्षित बनाती है।
मुख्य फीचर्स
- 97.2cc इंजन
- 70-75 kmpl तक का माइलेज
- मोबाइल कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल
- फ्रंट डिस्क ब्रेक विकल्प
किसके लिए बेहतर?
दैनिक ऑफिस या कॉलेज जाने वालों के लिए यह बाइक कम खर्च में ज्यादा माइलेज और शानदार सेफ्टी देती है।
2.Bajaj Platina 110 Disc

अनुमानित कीमत: ₹80,000 – ₹83,000
Bajaj Platina 110 Disc शायद 125cc से नीचे की कैटेगरी में सबसे किफायती डिस्क ब्रेक वाली बाइक है। इसकी खासियत है-कम्फर्ट और माइलेज।
मुख्य फीचर्स
- 115cc इंजन
- 70 kmpl तक का माइलेज
- ABS-like ब्रेकिंग सिस्टम
- कंफर्ट सीट और सस्पेंशन
किसके लिए बेहतर?
लंबी दूरी रोज़ तय करने वाले लोगों के लिए यह एक सुपर-कम्फर्टेबल और किफायती विकल्प है।
3.TVS Sport Disc Edition

अनुमानित कीमत: ₹72,000 -₹76,000
TVS Sport अपने बेहतरीन माइलेज और कम कीमत के लिए जानी जाती है।इसका डिस्क ब्रेक वेरिएंट इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल और सुरक्षित बनाता है।
मुख्य फीचर्स
- 110cc इंजन
- 70-75 kmpl माइलेज
- हल्की वजन वाली बॉडी
- सॉफ्ट सस्पेंशन
किसके लिए बेहतर?
अगर आपका बजट कम है, लेकिन फिर भी डिस्क ब्रेक और बढ़िया माइलेज चाहिए, तो यह बाइक आपके लिए परफेक्ट है।
4.Honda Shine 100 / 125 Disc

अनुमानित कीमत: 125cc Disc वेरिएंट ₹85,000 -₹90,000
Honda की Shine सीरीज़ गुणवत्ता, स्मूद इंजन और लंबे समय तक कम मेंटेनेंस के लिए मशहूर है। Shine 125 का डिस्क वेरिएंट बजट में एक प्रीमियम फील देता है।
मुख्य फीचर्स
- 100cc या 125cc इंजन विकल्प
- 60-65 kmpl माइलेज
- कम वाइब्रेशन वाला इंजन
- बेहतरीन ब्रेकिंग कंट्रोल
किसके लिए बेहतर?
जो लोग रोज़ाना 40-50 km का सफ़र करते हैं और एक भरोसेमंद बाइक चाहते हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है।
डिस्क ब्रेक वाली सस्ती बाइक क्यों खरीदें?
- बेहतर सुरक्षा
डिस्क ब्रेक ड्रम ब्रेक की तुलना में तेजी से और स्थिर ब्रेकिंग देता है, खासकर बारिश या फिसलन वाली सड़क पर।
- ज्यादा कंट्रोल
हाई स्पीड पर भी बाइक को नियंत्रित करना आसान होता है।
- कम मेंटेनेंस
मॉडर्न डिस्क ब्रेक सिस्टम लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं।
- रिसेल वैल्यू बेहतर
डिस्क ब्रेक बाइक्स की बाज़ार में माँग ज़्यादा होती है।
निष्कर्ष
अगर आपका बजट ₹70,000 से कम है तो TVS Sport आप ले सकते हैं।यदि ₹80,000 बजट है तो Bajaj Platina 110 Disc या फिर ₹85,000 से 90,000 के बीच बजट है तो Hero Splendor XTEC या Honda Shine ले सकते हैं।यह चारों बाइक सुरक्षा, माइलेज, स्टाइल और कीमत चारों का बेहतरीन संतुलन देती हैं। आप अपने उपयोग, बजट और पसंद के आधार पर आप इनमें से कोई भी बाइक चुन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





