Bajaj ने अपनी पॉपुलर बाइक Bajaj Pulsar N160 का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें दो बड़ी खास बातें शामिल हैं- गोल्डन USD (Upside-Down) फ्रंट फोर्क्स और सिंगल-पीस सीट (single seat) । यह वेरिएंट उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ज्यादा स्पोर्टी लुक, बेहतर हैंडलिंग और अपने लिए एक परफेक्ट सिंगल-राइडर बाइक चाहते हैं। तो चलिए देखते हैं कंपनी ने इसमें और क्या क्या अपडेट किया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नया वेरिएंट भी पहले जैसे ही इंजन के साथ आता है। Bajaj Pulsar N160 में 164.82cc का सिंगल एयर-कूल्ड-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8750 rpm पर लगभग 16 PS पावर और 6750 rpm पर 14.65 Nm का टॉर्क देता है।फ्यूल टैंक की क्षमता 14 लीटर है, सफर की तैयारियों और रोज़ाना उपयोग दोनों के लिए यह पर्याप्त है। कर्ब वज़न लगभग 147-152 किग्रा है, जो इस सेगमेंट में ठीक-ठाक माना जाता है। यह इंजन रोज़मर्रा की सिटी राइडिंग और कभी-कभार हाइवे राइड दोनों के लिए काफी स्मूद और आसान है।
5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसकी परफॉर्मेंस संतुलित रहती है।
USD फोर्क्स और सस्पेंशन
Bajaj Pulsar N160 के नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसके गोल्डन USD (Upside-Down) फ्रंट फोर्क्स हैं। पारंपरिक (टेलिस्कोपिक) फोर्क्स के बजाय USD फोर्क्स बाइक को बेहतर हैंडलिंग,ज्यादा प्रीमियम लुक, अधिक स्थिरता और हल्की-भारी सड़क पर बेहतर संतुलन प्रदान करते हैं।रियर में Nitrox मोनोशॉक सस्पेंशन है, जो पुराने मॉडल जैसा ही है। कुल मिलाकर, फ्रंट-एंड की बेहतर सस्पेंशन, मजबूत सस्पेंशन सेटअप राइडिंग कम्फर्ट व हैंडलिंग दोनों बढ़ाता है।
USD फोर्क्स के फायदे
- ब्रेकिंग के दौरान बाइक ज्यादा स्थिर रहती हैl
- खराब सड़कों पर झटके कम लगते हैंl
- स्टीयरिंग और हैंडलिंग हल्का और कंट्रोल्ड महसूस होता हैl
- लुक बहुत ज्यादा स्पोर्टी बन जाता हैl

Single-Seat डिज़ाइन -स्पोर्टी लुक और हल्की बाइक
Bajaj Pulsar N160 के नए वेरिएंट में अब पीछे अलग पिलियन सीट नहीं है। इसकी जगह एक सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो सिर्फ राइडर के लिए बनाई गई है। यह डिज़ाइन बाइक को ज्यादा साफ, स्लिम और आक्रामक लुक देता है।यह खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादातर बाइक अकेले चलाते हैं।सिंगल सीट की वजह से बाइक थोड़ा हल्की भी हो जाती है, जिससे चलाना और भी आसान महसूस होता है।
ब्रेकिंग और सेफ्टी
नए वेरिएंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक्स (frontal 300 mm + rear 230 mm) और Dual-Channel ABS दिया गया है जो इस सेगमेंट में सुरक्षा के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है।
Dual-Channel ABS का फायदा तब मिलता है जब हम अचानक ब्रेक लगाते हैं। बाइक फिसलती नहीं है और कंट्रोल में रहती है।
रोज़मर्रा की शहर की ट्रैफिक हो या तेज़ हाइवे राइड,ड्यूल ABS बाइक को सुरक्षित बनाता है।
फीचर्स और कंसोल
Bajaj Pulsar N160 का यह वेरिएंट आधुनिक डिजिटल फीचर्स के साथ आता है।
- पूरा डिजिटल मीटर
- स्पीड, गियर पोजीशन, ट्रिप और फ्यूल जानकारी
- USB चार्जिंग पोर्ट
- बेहतर नाइट विज़िबिलिटी वाली LED लाइटिंग
ये सभी फीचर्स इसे एक आधुनिक और प्रैक्टिकल बाइक बनाते हैं।
माइलेज और रियल लाइफ परफॉर्मेंस
कंपनी के अनुसार इस वेरिएंट की क्लेम्ड माइलेज 59.11 kmpl है। हालांकि, रोज़मर्रा उपयोग, ट्रैफिक, ब्रेकिंग, थ्रॉटल उपयोग जैसे फैक्टर्स पर वास्तविक माइलेज 45-50 kmpl के आसपास देखने को मिल सकता है जो 160cc सेगमेंट के लिए अभी भी अच्छा है।
कीमत और उपलब्धता
Bajaj Pulsar N160 के नए Single-Seat + USD Forks वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1,23,983 (दिल्ली) रखी गई है। कुछ शहरों में टैक्स और RTO चार्ज के कारण यह कीमत थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। ऑन-रोड कीमत अधिकतर राज्यों में ₹1.35-1.45 लाख के बीच आती है।
यह नया वेरिएंट भारत में दिसंबर 2025 से आधिकारिक रूप से उपलब्ध है।Bajaj के अधिकांश प्रमुख शोरूम पर इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है।
निष्कर्ष

Bajaj Pulsar N160 Single-Seat वेरिएंट एक शानदार पैकेज है जिसमें स्टाइल, आराम, सेफ्टी और प्रैक्टिकलिटी का बढ़िया संतुलन मिलता है। USD फोर्क्स इसे प्रीमियम बनाते हैं और सिंगल सीट इसको स्पोर्टी लुक में बदल देती है।
अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो दिखने में दमदार हो, रोज़मर्रा में बजट-फ्रेंडली हो और चलाने में आसान तो यह नया वेरिएंट एक बेहतरीन विकल्प है।
इन्हें भी पढ़े :-





