परिचय
Harley-Davidson ने 2025 में भारत में अपनी सबसे प्रीमियम टूरिंग बाइक्स में से एक Harley-Davidson CVO Street Glide, को लॉन्च कर दिया है। CVO सीरीज़ Harley की “Custom Vehicle Operations” लाइन है जिसमें हाई-एंड फीचर्स, शक्तिशाली इंजन, प्रीमियम मटेरियल और एक्सक्लूसिव डिजाइन मिलता है। Street Glide हमेशा से ही टूरिंग कैटेगरी में एक आइकॉनिक नाम रहा है और CVO संस्करण इसे एक नए लक्ज़री स्तर पर ले जाता है। भारत में इस बाइक का आना उन राइडर्स के लिए बड़ी खबर है जो हाई-एंड,लग्जरी, पावरफुल क्रूज़र बाइक की तलाश में थे। तो चलिए क्यु न इस नई दमदार बाइक के बारे मे और जानकारी ली जाए।
डिज़ाइन और स्टाइलिंग
Harley-Davidson CVO Street Glide का डिजाइन पहले की तुलना में काफी ज्यादा मॉडर्न और एरोडायनामिक है। बाइक में नया Batwing fairing दिया गया है जिसमें अपडेटेड LED लाइट्स लगी हैं जो हर राइडिंग को सुरक्षित और आकर्षक बनाती हैं। इसमे आपको दी गयी प्रीमियम पेंट स्कीम, मसलुलर बॉडीलाइन और क्रोम की फिनिश इसे एक अलग पहचान देते हैं। बड़े साइज का टूरिंग विंडशील्ड हवा के दबाव को कम करता है जिससे लंबे सफर में आराम बना रहता है। कुल मिलाकर यह बाइक सड़क पर देखने लायक प्रीमियम प्रेजेंस देती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
CVO Street Glide में Harley-Davidson का सबसे पावरफुल इंजन-Milwaukee-Eight VVT 121-दिया गया है, जिसकी क्षमता लगभग 1982cc है। यह इंजन जबरदस्त टॉर्क और स्मूद पावर डिलीवरी प्रदान करता है जिससे हाईवे पर राइड बेहद आरामदायक और स्थिर महसूस होती है। Variable Valve Timing (VVT) तकनीक के कारण इस बाइक मे पावर और फ्यूल-एफिशिएंसी दोनों में ही संतुलन बना रहता है। यह बाइक तेज़ एक्सीलरेशन, मजबूत राइडिंग कैरेक्टर और लंबी दूरी तय करने की क्षमता के लिए जानी जाती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Harley-Davidson ने इस CVO मॉडल में आधुनिक फीचर्स का एक पूरा पैक दिया है। इसमें दी गयी बड़े आकार की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलती है जो नेविगेशन, ब्लूटूथ, म्यूज़िक और कॉल कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। नया Boom! Box GTS सिस्टम बेहतर आवाज़ और तेज़ रिस्पॉन्स के साथ आता है। इस बाइक में आपको आधुनिक राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, क्रूज़ कंट्रोल और बेहतर हैंडलिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेंस भी मिलता है। साथ ही लंबी टूरिंग के लिए इसमें बड़े सैडलबैग्स और आरामदायक सीट भी दी गई है।
राइडिंग कम्फर्ट और टूरिंग क्षमता
CVO Street Glide लंबी दूरी की यात्राओं के लिए ही डिजाइन की गई है। इसके सस्पेंशन सेटअप में प्रीमियम अपग्रेड मिलते हैं जो खराब सड़कों पर भी झटकों को कम करते हैं। राइडिंग पोज़िशन पूरी तरह relaxed है ताकि राइडर घंटों तक बिना थकान यात्रा कर सके। सीटें बहुत आरामदायक हैं और विंड प्रोटेक्शन बढ़िया है। यह बाइक भारी होने के बावजूद भी इसकी बैलेंस और स्टेबिलिटी इसे हाईवे का राजा बनाते हैं।

सेफ्टी फीचर्स
CVO Street Glide में Harley-Davidson की Reflex Defensive Rider Systems (RDRS) मिलती है जिसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, डिफेंसिव ब्रेकिंग और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सारे सिस्टम राइड को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाते हैं खासतौर पर हाईवे क्रूज़िंग और पहाड़ी सड़कों पर।
कीमत और उपलब्धता (India)
भारत में CVO Street Glide की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹63 लाख के आसपास रखी गई है जो इसे देश की सबसे महंगी टूरिंग बाइक्स में शामिल करती है। यह बाइक लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध है इसलिए इसकी बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होती है। CVO सीरीज हमेशा एक्सक्लूसिव रहती है और आमतौर पर हर शहर में उपलब्ध नहीं होती।
किसके लिए है यह बाइक?
Harley-Davidson CVO Street Glide उन राइडर्स के लिए है जो सिर्फ बाइक नहीं बल्कि एक लाइफस्टाइल का अनुभव चाहते हैं। यह बाइक हाईवे टूरिंग, लंबी दूरी की यात्रा, प्रीमियम फीचर अनुभव और रॉयल राइडिंग के शौक़ीन लोगों के लिए बनाई गई है। जिन राइडर्स के पास बजट है और जो Harley के असली DNA को महसूस करना चाहते हैं उनके लिए यह बाइक परफेक्ट विकल्प है।
निष्कर्ष

Harley-Davidson CVO Street Glide का भारत में लॉन्च प्रीमियम बाइकिंग दुनिया के लिए एक बड़ा कदम है। यह बाइक डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट चारों मामलों में टॉप-लेवल का अनुभव देती है। हालांकि इसकी कीमत बहुत अधिक है लेकिन यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बेहतरीन टूरिंग मशीन की तलाश में हैं और राइडिंग को एक लक्जरी अनुभव की तरह जीना पसंद करते हैं। भारत में इसके आगमन से हाई-एंड टूरिंग बाइक सेगमेंट और भी रोमांचक हो गया है।
इन्हें भी पढ़े :-





