अब MG Motor India ने अपने पॉपुलर SUV मॉडल Hector का नया फेसलिफ्ट वर्ज़न पेश करने की तैयारी कर ली है। इसका वर्ल्ड डेब्यू 15 दिसंबर 2025 को होने वाला है। नया MG Hector Facelift 2026 मॉडल के रूप में आएगा और इसमें कई डिजाइन अपडेट, फीचर एडवांसमेंट और टेक्नोलॉजी सुधार मिलेंगे। Hector को 2019 में लॉन्च किया गया था और यह फेसलिफ्ट अब उसे एक मॉडर्न और ताज़ा रूप देने वाला है। कंपनी का उद्देश्य है कि Hector को फिर से अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाया जाए।
डिज़ाइन में बदलाव

नये फेसलिफ्ट Hector का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया फ्रंट डिजाइन होगा । आपको इसमें पहले से अलग, ज्यादा प्रीमियम और चौड़ा क्रोम ग्रिल दिया जाएगा। नई LED हेडलाइट्स और रीडिज़ाइन किए गए बंपर SUV को अधिक आधुनिक और बोल्ड लुक देंगे। टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से यह साफ है कि MG ने Hector के रियर हिस्से में भी बदलाव किए हैं जैसे नया बंपर और अपडेटेड टेललैंप डिज़ाइन। इसमे आपको दिये गए नए अलॉय व्हील्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। कुल मिलाकर, इस बार की फेसलिफ्ट Hector पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार दिखाई देगी।
इंटीरियर और केबिन अपडेट्स
इस बार नई Hector के अंदर भी काफी बदलाव होने की संभावना है। MG ने हमेशा अपने केबिन को प्रीमियम फील देने पर जोर दिया है और माना जा रहा है की इस बार भी यही होने वाला है। इस नये फेसलिफ्ट मॉडल में नए मैटीरियल, सॉफ्ट-टच फिनिश और बेहतर कलर थीम देखने को मिल सकती है। ये तो आप सब जाते ही है की MG की बड़ी टचस्क्रीन पहले से ही इसकी पहचान रही है और अब माना ये जा रहा है की एइसे और तेज़, ज्यादा स्मार्ट और बेहतर UI के साथ अपडेट किया जा सकता है। केबिन का लेआउट भी अधिक आधुनिक और प्रीमियम महसूस होगा।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Hector फेसलिफ्ट में फीचर्स के मामले में भी कई एडवांसमेंट मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार MG इस फेसलिफ्ट में Gesture Control जैसे नए फीचर्स जोड़ सकती है जिससे यूज़र्स बिना स्क्रीन को टच किए कुछ फंक्शन कंट्रोल कर पाएंगे। इसके अलावा आपको 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग और बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे। अपडेटेड UI और तेज़ रिस्पॉन्स सिस्टम ड्राइविंग अनुभव को और भी बेहतर बनाएगा।
इंजन और पावरट्रेन
MG Hector फेसलिफ्ट में इंजन विकल्प लगभग पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें आपको 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है। MG पहले ही अपने पेट्रोल इंजन को E20-फ्यूल कम्प्लायंट बना चुकी है इसलिए फेसलिफ्ट मॉडल भी नए सरकार द्वारा लागू मानकों के अनुरूप होगा। ड्राइविंग क्वालिटी और परफॉर्मेंस पहले वाले Hector की तरह ही भरोसेमंद रहने की उम्मीद है लेकिन इंजन की refinement और efficiency में छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं।
किसके लिए सही है नया Hector
नया MG Hector उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जायेगा जो एक प्रीमियम, स्टाइलिश और फीचर-रिच SUV खरीदना चाहते हैं। इसका केबिन परिवार के लिए काफी आरामदायक है और लंबी यात्राओं में भी यह बेहतरीन प्रदर्शन देगी । यह SUV उन ग्राहकों के लिए भी सही है जो आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप Creta, Seltos या Harrier जैसी SUVs देख रहे हैं, तो नई Hector भी आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
क्या उम्मीद करें फेसलिफ्ट मॉडल से?
यह फेसलिफ्ट मूल रूप से Hector को तकनीक, डिज़ाइन और मॉडर्न फीचर्स के मामले में आज के समय के अनुरूप बनाने वाला अपडेट है। यह प्लेटफॉर्म या इंजन बदलने जैसा बड़ा अपडेट नहीं है बल्कि एक मिड-साइकिल रिफ्रेश है जो Hector को फिर से मार्केट में पावरफुल स्थान देगा। इसके कीमतों में थोड़ा बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन फीचर्स और डिजाइन अपग्रेड को देखते हुए यह कीमत सही मानी जायेगी ।
निष्कर्ष

MG Hector फेसलिफ्ट 2025 का लॉन्च SUV सेगमेंट में एक ताज़ा एनर्जी भरेगा। इसका नया लुक, मॉडर्न केबिन, एडवांस्ड फीचर्स और भरोसेमंद इंजन इसे फिर से एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। यदि आप 2026 में नई SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Hector का यह अपडेटेड मॉडल जरूर विचार करने लायक है। लॉन्च के बाद कीमत, वेरिएंट और उपलब्ध फीचर्स साफ होंगे लेकिन अभी जो जानकारी है वह इसे एक प्रॉमिसिंग SUV साबित करती है।
इन्हें भी पढ़े :





