भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इन दिनों एक नए दौर से गुजर रही है। जी हां, पुराने दौर की यादों को ताजा करने के लिए Tata लेकर आ रहा है Tata Sierra 2025 New Gen, 90 के दशक में अपनी आईकॉनिक SUV से चर्चा लूटने वाली Tata Sierra अब भारत के बाजारों में अपने इलेक्ट्रॉनिक अवतार Tata Sierra 2025 EV के रूप में वापसी करने को तैयार है। यह गाड़ी पहले से ज्यादा बेहतर फीचर्स के साथ ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इस गाड़ी के सबसे खास बात है इसकी टॉप स्पीड!!
जी हां, सोशल मीडिया पर इस गाड़ी को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ ऑटोमोबाइल इन्फ्लुएंसर बता रहे हैं कि यह गाड़ी 180Km/h पार कर जाएगी। तो कुछ इस 200km/h पार करने वाली दमदार EV SUVबता रहे हैं। और इस चक्कर में सोशल मीडिया पर टेक एक्सपट्र्स, ऑटो क्रिटिक्स और EV प्रेमियों के बीच गरमा-गरम बहस छिड़ गई है। इसी क्रम में हम लेकर आए हैं इस पूरी बात का बेहतरीन विश्लेषण, जहां हम समझेंगे कि Tata Sierra 2025 EV की वास्तविक हाई स्पीड क्षमता क्या होने वाली है?
Tata Sierra 2025 EV का पावर ट्रेन: क्या सच में 180+km/h की क्षमता रखता है?
हालांकि Tata Motors ने अभी तक आधिकारिक रूप से अपने पावर ट्रेन और टॉप स्पीड के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म और कंपनी के पिछले रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया, ऑटोमोबाइल इन्फ्लुएंसर और ऑटोमोबाइल क्रिटिक्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह गाड़ी टाटा के Gen 2/ Gen 3 pure ev आर्किटेक्चर पर बनाई गई है जो Tata Nexon EV की तुलना में निश्चित रूप से ज्यादा High Power और ज्यादा High Torque वाला होगा।
- यदि ऐसा होता है तो इसका अनुमानित Motor power :150 – 180 kW होगा।
- इसका अनुमानित Torque 300 – 350 Nm होगा।
- गाड़ी की बैटरी भी 50 – 60 kWh की होगी।
- और इन सभी आंकड़ों के आधार पर Tata Sierra 2025 EV Model High Speed EV Capabilities वाला मॉडल कहना गलत नहीं होगा।
- मतलब यह सारा विश्लेषण सीधे तौर से बताता है कि Tata Sierra 2025 EV 180+km/h पार कर लेगी।
Tata Sierra EV 2025 : Aerodynamics किस प्रकार हाई स्पीड में मदद करेंगे
किसी भी गाड़ी के Aerodynamics उस गाड़ी की स्पीड के निर्धारण में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। जी हां, एयरोडायनेमिक्स ही यह निर्धारित करता है कि आखिर गाड़ी की डिजाइन स्पीड को कैसे सपोर्ट करेगी।
- जितना ज्यादा Wide Stance और Muscular Look होता है स्टेबिलिटी उतनी बेहतर होती है।
- यदि Sloping Roofline हुआ तो Air Drag कम होता है और EV की एफिशिएंसी Smooth Surfacing से बढ़ती है।
- और, Tata Sierra 2025 EV में इन सारी बातों का ध्यान रखा गया है।
- SUV होने की वजह से यह हवा को रेसिस्ट करेगी और EV की Torque ज्यादा होगी जिससे निश्चित रूप से स्पीड में इजाफा दिखेगा।
Acceleration Test: क्या कहता है Tata Sierra 2025 EV का यह टेस्ट
किसी भी गाड़ी की Top Speed तब ही काम की होती है जब Acceleration दमदार हो। और Tata Sierra 2025 EV के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 0 से 100km/h का Acceleration 7 से 8 सेकंड में पूरा कर सकती है। मतलब इस गाड़ी को तेजी से एक्सीलरेट किया जा सकता है और इसी की वजह से यह भारत की Fast Accelerating EV SUV कहलाएगी।
High speed stability का मिलेगा एडवांटेज
Tata Sierra 2025 EV टॉप स्पीड के मामले में तो बाजी मारेगी ही, High Speed Stability में भी Tata Sierra EV को एडवांटेज मिलने वाला है। क्योंकि SUV में टायर्स बेहतर ग्रिप देते हैं और Tata Sierra में Wider Tyre इस्तेमाल किये जा रहे हैं। बैटरी फ्लोर में होने से low centre gravity क्रिएट होती है जिससे गाड़ी हाई स्पीड कम डगमगाती है। और Tata Sierra 2025 EV में इस बात का ध्यान रखा गया है। Tata Sierra EV के एडवांस्ड फीचर जैसे की,
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
- Traction Control
- High Speed cornering Assist
- All Wheel Disc Brake इसे स्टेबल बनाए रखेंगे।
- मतलब हाईवे पर 150 से 180 km/h पर भी यह गाड़ी अपनी स्टेबिलिटी नहीं खोएगी।
तो क्या सच में Tata Sierra 2025 EV 180 km/h की स्पीड छू सकती है?
ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की बात माने तो Tata Sierra EV मॉडल 160 से 170 km/h निश्चित रूप से पहुंच जाएगा। लेकिन 180+ km/h तक पहुंचना भी कुछ हद तक संभव होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि यह गाड़ी टॉप स्पीड पर पहुंचने के सारे क्राइटेरिया पूरे करती है। ऐसे में दमदार एक्सीलरेशन से लेकर बेहतरीन एयरोडायनेमिक्स और नया पावरट्रेन निश्चित रूप से इस गाड़ी को 180 से 200 km/h की रेंज प्रदान कर सकता है। हालांकि Tata Sierra real world Top Speed 165-175 km/h बताई जा रही है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि यह गाड़ी 180+ km/h का रेंज दे सकती है।
इन्हें भी पढ़े :-





