Skoda Kushaq Facelift 2026: नया लुक, नए फीचर्स और ज़्यादा स्मार्ट टेक्नोलॉजी ,जनवरी 2026 में लॉन्च

Skoda India अपनी लोकप्रिय मिड-साइज़ SUV Kushaq को एक बड़े अपडेट के साथ भारत में दोबारा पेश करने की तैयारी में है। लीक्स के अनुसार, नई Skoda Kushaq Facelift की लॉन्चिंग जनवरी 2026 के अंत तक होने की संभावना है। 2021 में लॉन्च की गई Kushaq ने Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे दिग्गजों को सीधी टक्कर दी थी। अब 2026 का यह अपडेट इसे और बेहतर, आधुनिक और तकनीकी रूप से अधिक एडवांस बनाने वाला है। टेस्ट म्यूल्स जून और नवंबर में दिख चुके हैं और इनसे कार की डिज़ाइन, फीचर्स और इंजन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। तो चलिए देखते हैं कि म्यूल्स के अनुसार क्या क्या चीजें पता लगी है।

एक्सटीरियर डिज़ाइन

Skoda Kushaq Facelift
  • नई Skoda Kushaq Facelift के डिज़ाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। टेस्टिंग के दौरान दिखाई गई फोटो में सामने के हिस्से में नए स्लिम हेडलैम्प, बड़ा फॉग लैंप हाउसिंग और हल्के-फुल्के बदलाव वाला ग्रिल डिज़ाइन देखने को मिला है। ग्रिल के वर्टिकल स्लैट्स पहले की तुलना में पतले हो सकते हैं जिससे कार का फ्रंट और अधिक साफ-सुथरा और मॉडर्न दिखाई देगा।
  • इसके अलावा नई Kushaq में connected DRL setup मिलने की उम्मीद है, जो हाल ही में लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq से प्रेरित है। यह फ्रंट फेस को ज्यादा प्रीमियम बनाएगा और रात में एक मजबूत लाइट सिग्नेचर देगा।
  • पीछे के हिस्से में भी में ज्यादा कुछ बदलाव नजर नहीं आए हैं। रियर टेल-लैंप स्लिम होंगे और उम्मीद है कि दोनों टेल-लैंप्स को जोड़ने वाला एक LED लाइट बार दिया जाएगा। इससे बीच में मौजूद ‘SKODA’ लेटरिंग हट सकती है। रियर बंपर पर भारी कवरिंग यह संकेत देती है कि वहां भी नया डिज़ाइन और नए स्टाइल एलिमेंट जोड़े जाएंगे।

इंटीरियर और फीचर्स

  • इंटीरियर के मामले में इस फेसलिफ्ट मॉडल में कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। टेस्ट म्यूल में नए ट्रिम ऑप्शन, नए रंग और ज्यादा प्रीमियम मैटीरियल की झलक मिली है। इसके अलावा Skoda में फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी होने वाली है।
  • सबसे बड़ा बदलाव है पैनोरमिक सनरूफ, जो पहली बार Kushaq में देखा जा सकेगा। यह फीचर ग्राहक लंबे समय से मांग रहे थे और अब यह मॉडल अधिक प्रीमियम और आकर्षक महसूस होगा।
  • एक और बड़ा अपडेट है ADAS Level 2 टेक्नोलॉजी। Skoda के पूर्व ब्रांड डायरेक्टर Petr Janeba ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म जिस पर Kushaq बनी है के फेसलिफ्ट में ADAS 2.0 जरूर जोड़ा जाएगा। इससे कार में लेन-कीपिंग असिस्ट, एडवांस्ड ब्रेकिंग असिस्ट और अन्य सुरक्षा फीचर्स मिलने की संभावना मजबूत है।
  • नई Kushaq में अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन विकल्प

Skoda Kushaq Facelift अपने वर्तमान पावरट्रेन विकल्पों को बरकरार रखेगी।

1. 1.0-लीटर TSI इंजन

यह इंजन 115hp और 178Nm की पावर और टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और मौजूदा 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है।

2. 1.5-लीटर TSI इंजन

यह बड़ा इंजन 150hp और 250Nm का आउटपुट देता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है।

हालांकि इंजन वही रहेंगे लेकिन सबसे बड़ा बदलाव ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में होगा। Skoda जल्द ही 1.0 TSI इंजन से मौजूदा 6-स्पीड AT (AQ250) को हटाकर नया लोकलाइज़्ड 8-स्पीड ऑटोमैटिक (AQ300) देने वाली है। यह नया गियरबॉक्स कई फायदे देगा जैसे कि गियर रेश्यो बेहतर होंगे,पावर डिलीवरी स्मूथ होगी,माइलेज बेहतर मिलेगा। कार CAFE 3 उत्सर्जन नियमों को आसानी से पूरा करेगी।यह गियरबॉक्स 2026 के भीतर धीरे-धीरे Kushaq में शामिल किया जाएगा।

Skoda Kushaq Facelift

ड्राइविंग और सुरक्षा

नई Skoda Kushaq Facelift में सुरक्षा फीचर्स और राइड क्वालिटी दोनों में सुधार होगा। ADAS Level 2 तो सबसे बड़ा अपडेट है ही साथ ही कार में मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, 6 एयरबैग्स, ESC, हिल-होल्ड कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक जैसे फीचर्स बेसिक रूप से मिलते रहेंगे।

नए गियरबॉक्स की वजह से ड्राइव और स्मूद होगी और इंजन की परफॉर्मेंस भी पहले से ज्यादा रिफाइंड लगेगी। Skoda की सस्पेंशन सेटिंग हमेशा से प्रशंसनीय रहा है और संभव है कि फेसलिफ्ट में इसे और बेहतर किया जाएगा।

लॉन्च

Autocar की रिपोर्ट के अनुसार, Skoda Kushaq Facelift की लॉन्चिंग जनवरी 2026 के दूसरे भाग में हो सकती है। कंपनी की टेस्टिंग गतिविधियाँ लगातार चल रही हैं। जून और नवंबर में कई बार इसके फेसलिफ्ट मॉडल को देखा गया जो लॉन्च की तैयारी का स्पष्ट संकेत है।

लॉन्च के बाद यह SUV सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate और Grand Vitara को चुनौती देगी।

निष्कर्ष

Skoda Kushaq Facelift 2026 मॉडल अपने डिज़ाइन, फीचर्स और तकनीक में बड़े बदलावों के साथ आने वाली है। नया एक्सटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS Level 2, अपग्रेडेड इंटीरियर और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसे अपने सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक और एडवांस बना देगा।

यदि आप एक सुरक्षित, प्रीमियम और मज़ेदार ड्राइविंग वाली SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 में आने वाली Skoda Kushaq Facelift निश्चित रूप से इंतज़ार करने लायक है।

इन्हें भी पढ़े :-