Lexus ES vs Toyota Camry Hybrid: किसे खरीदना बेहतर है?

भारत में जब कोई लग्ज़री और आराम देने वाली सेडान लेने का सोचता है तो Lexus ES और Toyota Camry Hybrid दोनों का नाम सामने आता है। दोनों कारें आरामदायक हैं, दोनों में हाइब्रिड इंजन है दोनों का माइलेज अच्छा है और दोनों ही लंबी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कीमत में बड़ा अंतर है और फीचर्स व फील में भी कुछ बातें अलग हैं। तो चलिए जानते हैं क्या इसमें खास है जो इनकी कीमतों को कम और ज्यादा बनाता है।

डिज़ाइन और साइज

  • Lexus ES एक बड़ी और ज्यादा प्रीमियम दिखने वाली सेडान है। इसका डिजाइन काफी स्टाइलिश और लग्ज़री फील वाला है। इसकी लंबाई लगभग 4975 mm है और पीछे बैठने वालों को बहुत अच्छा लेगरूम मिलता है। इसका लुक देखकर ही लगता है कि यह एक हाई-क्लास लग्ज़री कार है।
  • Toyota Camry Hybrid भी बड़ी और स्टाइलिश है, लेकिन Lexus ES जितनी प्रीमियम नहीं दिखती। इसकी लंबाई लगभग 4920 mm है जो अक्सर लोगों के लिए पर्याप्त होती है। इसका डिजाइन सिंपल, स्टाइलिश और सिटी ड्राइव के लिए बिल्कुल सही लगता है।

कुल मिलाकर, अगर आप थोड़ा ज़्यादा इनडोर स्पेस, पीछे की सीट पर आराम और लग्ज़री फील चाहते हैं, तो ES थोड़ा आगे है वहीं अगर थोड़ा छोटा-मोटा, सिटी-फ्रेंडली सेडान चाहिए, तो Camry Hybrid ठीक रहेगी।

इंजन और माइलेज

दोनों कारें 2.5L पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर वाले हाइब्रिड इंजन के साथ आती हैं। यानी दोनों में फ्यूल बचाने वाली टेक्नोलॉजी है, जो इन्हें बहुत किफायती बनाती है।

लेकिन माइलेज में Camry Hybrid थोड़ा आगे है।

  • Camry Hybrid का माइलेज लगभग 23-25.5 kmpl है वही
  • Lexus ES माइलेज का लगभग 22-22.5 kmpl ही।

इसका मतलब अगर आप ज्यादा सिटी ड्राइव करते हैं और माइलेज आपके लिए ज़रूरी है, तो Camry Hybrid बेहतर है।

कम्फर्ट और फीचर्स

Lexus ES vs Toyota Camry Hybrid: किसे खरीदना बेहतर है?

अगर आपको कार के अंदर बहुत ज्यादा आराम, शांति और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए, तो Lexus ES इस मामले में आगे है। इसका केबिन बहुत शांत है, सीटें बेहद आरामदायक हैं और इंटीरियर की क्वालिटी Camry से काफी ऊपर है। लंबी यात्रा में Lexus ES ज्यादा रिलैक्सिंग महसूस होती है।

Toyota Camry Hybrid भी आरामदायक है, लेकिन Lexus जितनी लग्ज़री फील नहीं देती। Camry उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो एक आरामदायक, किफायती और भरोसेमंद कार चाहते हैं, लेकिन Lexus जैसी हाई-लगेजरी जरूरत नहीं है।

सेफ्टी

Lexus ES और Toyota Camry Hybrid,दोनों ही कारें सुरक्षा के मामले में भरोसेमंद हैं। दोनों में एयरबैग्स, ABS, ESP, लेन-असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे ज़रूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में दोनों सुरक्षित महसूस होती हैं।

लेकिन दोनों में एक बड़ा अंतर है ड्राइविंग फील और केबिन सेफ्टी का अनुभव।

  • Lexus ES का केबिन ज़्यादा शांत, प्रीमियम और अच्छी तरह इंसुलेटेड है, जिससे ड्राइविंग के दौरान गाड़ी ज्यादा कंट्रोल में और स्थिर महसूस होती है। यह लम्बी ड्राइव और हाईवे पर चलाते समय सुरक्षा का बेहतर एहसास देती है।
  • Toyota Camry Hybrid भी सुरक्षित है, फीचर्स मजबूत हैं, लेकिन यह Lexus जितना प्रीमियम, भारी और शांत अनुभव नहीं देती। इसलिए सेफ्टी फीचर्स दोनों में लगभग समान होते हुए भी कुल अनुभव Lexus में थोड़ा ज्यादा सुरक्षित और रिफाइंड लगता है। सुरक्षित और आरामदायक लगता है।

कीमत

  • भारत में Toyota Camry Hybrid आम तौर पर लगभग ₹48-₹50 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है।
  • वहीं Lexus ES Hybrid (300h) की शुरुआत करीब ₹62-₹65 लाख (ex-showroom) से होती है।

इसका मतलब अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप लग्ज़री चाहते हैं, तो Lexus ES उपयुक्त है। लेकिन अगर आप अच्छी कार चाहते हैं, बढ़िया माइलेज चाहते हैं और बजट भी देखना है, तो Camry Hybrid सबसे बेहतर विकल्प है।

निष्कर्ष

Lexus ES vs Toyota Camry Hybrid: किसे खरीदना बेहतर है?
  • Toyota Camry Hybrid एक प्रैक्टिकल, किफायती और भरोसेमंद सेडान है, जो कम माइलेज खर्च करना चाहने वालों के लिए परफेक्ट है।
  • Lexus ES एक लग्ज़री कार है जो आपको एक शांत, स्मूद और प्रीमियम अनुभव देती है।

इसलिए आपकी चॉइस ही तय करेगी कि आपको लग्जरी चाहिए या प्रैक्टिकलिटी।

इन्हें भी पढ़े :