अगर आप बाइक्स के शौकीन हैं और कुछ ऐसा चाहते हैं जो सिर्फ साइकिल या रोज़ाना की गाड़ी न हो, बल्कि एक Iconic हो-तो Ducati की Ducati Scrambler अपने 10 साल पूरे होने पर आपके लिए लाई है 10° Anniversario Rizoma Edition। यह बाइक एक लिमिटेड-एडिशन है, जो दुनिया भर में सिर्फ 500 यूनिट्स में बनी है।
इस बाइक की खासियत सिर्फ इसके इंजिन या परफॉर्मेंस में नहीं है बल्कि इसकी डिजाइन क्वालिटी इतनी प्रीमियम है कि देखने वालों की लाइन लग जाए।तो चलिए जानते हैं इस गाड़ी के हर पहलू को डिज़ाइन, इंजन, टेक्नोलॉजी, और वो सब जो इसे खास बनाते हैं।
डिज़ाइन और लुक

- Scrambler Rizoma Edition में आपको मिलेगा एक यूनिक कलर – Stone White + Metal Rose + ब्लैक का खास कॉम्बिनेशन। जो इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाता है।
- टैंक और कुछ पॉइंट्स Stone White हैं, वहीं एक्सहॉस्ट, चैसिस और इंजन ब्लैक, और कई छोटे-छोटे पार्ट्स जैसे फ्यूल कैप, फुटपेग, कवर आदि को Metal Rose कलर में रखा गया है।
- इस बाइक को बनाने में सहयोगी रहा है Rizoma-इटली की मशहूर मोटरसाइकिल-एसेसरीज़ कंपनी। उनका काम सिर्फ रंग-रूप बदलना नहीं, बल्कि बाइक को एक स्टेटमेंट बना देना है।
- Rizoma द्वारा बनाए गए CNC-machined aluminium पार्ट्स जैसे ब्रेक/क्लच लीवर, ब्रेक/क्लच रिज़रवोयर कैप, फ्यूल-फिलर कैप, फुटपेग्स आदि इस बाइक को बाकी साधारण बाइक्स से अलग बनाते हैं।
- पूरी बाइक का स्टांस कॉम्पैक्ट, मॉडर्न और थोड़ा रेट्रो टच के साथ है ठीक Scrambler की असली पहचान की तरह।सब मिलकर इसे एक “कलात्मक बाइक” जैसा बनाते हैं। इसे सड़क पर देखकर लोग रूक-रूक कर देखने को मजबूर होते हैं।
- Ducati खुद इसे “कॉलेक्टर आइटम” कहती है। LED हेडलाइट और टेललाइट इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Rizoma Edition में वही भरोसेमंद इंजन है जो Ducati Scrambler सीरीज़ में मिलता है। इसमें 803 cc का L-Twin, एयर/ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह लगभग 73 hp की पावर और 65.2 Nm टॉर्क पैदा करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ Quickshifter भी दिया गया है, जिससे बिना क्लच दबाए आसानी से गियर बदल सकते हैं।यह रोज़ाना की राइड को और भी मज़ेदार बना देता है।
यानि Scrambler Rizoma Edition सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि अपने काम में भी मजबूत है चाहे आप शहर में हों, या लम्बा सफर कर रहे हों।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस बाइक में आधुनिक टेक्नोलॉजी का अच्छा संतुलन मिलता है। इसमें 4.3 इंच का TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडिंग जानकारी, स्पीड, गियर, ट्रिप आदि सब डेटा क्लियर दिखाता है। बाइक में राइड बाय वायर (Ride-by-Wire) सिस्टम लगाया गया है, जिससे थ्रोटल रिस्पॉन्स और भी स्मूद और कंट्रोल्ड हो जाता है।
सुरक्षा के लिए बाइक में Cornering ABS और Ducati Traction Control (DTC) दिया गया है, जिससे मोड़ पर ब्रेक लगाने या फिसलन वाली जगहों पर राइडिंग में बेहतर पकड़ मिलती है। LED हेडलैंप, टेललाइट और इंडिकेटर्स बाइक को आधुनिक और प्रीमियम लुक देते हैं।
राइडिंग मोड्स
इस लिमिटेड एडिशन में राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जैसे Sport और Road। Sport मोड में बाइक ज्यादा तेज़ और रेस्पॉन्सिव महसूस होती है, जबकि Road मोड रोज़मर्रा की ड्राइविंग के लिए आरामदायक और स्मूद राइड देता है। इससे अलग-अलग परिस्थितियों में राइड आसान और सुरक्षित बनती है।
आराम(कम्फर्ट)और राइडिंग अनुभव
सीट की कुशनिंग आरामदायक है और राइडिंग पोज़िशन सीधी और रिलैक्स है। हैंडलबार्स थोड़े चौड़े हैं, जिससे कंट्रोल अच्छा मिलता है, खासकर शहर की ट्रैफिक में। हल्का वजन और बेहतर बैलेंस होने के कारण बाइक नए राइडर्स के लिए भी आसान है।
Scrambler हर तरह की सड़कों चाहे खराब हों या घुमावदार सब पर कंफर्टेबल फील देती है और यही इसकी सबसे खास बात है।
कीमत और लिमिटेड एडिशन स्टेटस
भारत में Ducati Scrambler 10° Anniversario Rizoma Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.10 लाख है। यह एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, इसलिए इसकी हर यूनिट पर एक स्पेशल नंबर भी दिया गया है जिससे इसका कलेक्शन वैल्यू बढ़ जाता है।यह पूरी दुनिया में सिर्फ 500 यूनिट्स में लॉन्च की गई है इसलिए अगर आप इसे लेना चाहते हैं, तो जल्दी करना चाहिए।
क्यों खास है यह बाइक?
- लिमिटेड एडिशन: पूरी दुनिया में सिर्फ 500
- Rizoma के प्रीमियम अलुमिनियम पार्ट्स
- यूनिक कलर -Stone White + Metal Rose
- स्मूद 803 cc L-Twin इंजन
- एडवांस सुरक्षा फीचर्स
- आसान और मज़ेदार राइड
निष्कर्ष

Ducati Scrambler 10° Anniversario Rizoma Edition एक ऐसी बाइक है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और लिमिटेड-एडिशन एक्सक्लूसिविटी-तीनों का शानदार मिश्रण है। यह Ducati की Scrambler लाइन-अप के 10 साल पूरे होने का एक शानदार जश्न है।
अगर आप एक यूनिक, खूबसूरत और दमदार बाइक चाहते हैं, जो दिखने में भी खास हो और चलने में भी तो यह Rizoma Edition आपके लिए बिल्कुल सही है।
इन्हें भी पढ़े :





