iPhone 17 pro Camera vs Samsung S25 Ultra Camera:  कैमरा की जंग में कौन से फोन ने मारी है बाज़ी?

iPhone 17 pro Camera vs Samsung S25 Ultra Camera

स्मार्टफोन की इस दुनिया में कैमरा केवल एक फीचर नहीं रहा। बल्कि आज यह फैशन, क्रिएटिविटी और सोशल मीडिया की पहचान बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसके फोन से खींची गई तस्वीर प्रोफेशनल लुक दे और वीडियो एकदम सिनेमायी इफेक्ट लगे। जी हां, इसलिए आजकल हर ब्रांड अपने यूजर्स को दे रही है एफिशिएंट कैमरा टेक्नोलॉजी। ऐसे में आमने-सामने आ गए हैं iphone 17 pro Vs Samsung s25 Ultra Camera,  जी हां दोनों ही फोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, हाई रेजोल्यूशन लेंस और एडवांस वीडियो फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। लेकिन यूजर्स के मन में अभी भी सवाल आ रहा है कि कैमरा के मामले में दोनों में से कौन सा फोन दमदार है?

iphone 17 pro अपने नेचुरल कलर, स्मूथ वीडियो और सॉफ्टवेयर इंटेलिजेंस के लिए लोगों के बीच मशहूर हो रहा है। तो वहीं Samsung s25 Ultra अपने 200 MP के मेगा सेंसर,100× स्पेस ज़ूम और प्रो मोड के लिए बाज़ारो में अपनी जगह बना चुका है। इस मुकाबले में सिर्फ हार्डवेयर नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर, इमेज प्रोसेसिंग, ज़ूम, नाइट मोड, वीडियो क्वालिटी जैसे फीचर्स की लड़ाई छिड़ चुकी है और आज हम आपको इसी का विस्तारित विवरण देंगे ताकि फोन खरीदने से पहले आप अपने लिए परफेक्ट कैमरा क्वालिटी वाला फोन चुन सके।

iphone 17 pro and Samsung S25 Ultra camera Specification

iPhone 17 pro :  

  • iphone 17 pro का wide camera 48MP ,1.6 अपर्चर और 1/ 1.28 सेंसर का है।
  •  इस कैमरा के साथ आपको मिलता है 48MP ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो, 48MP Ultra wide और mac pro विकल्प
  •  आईफोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको smart HDR, Deep Fusion, sensor shift OIS, Pro Raw और सिनेमैटिक मोड + एक्शन मोड जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। 
  •  इस फोन में आप 4K @ 120fps, 1080p upto  240 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं जो की देती है एकदम सिनेमायी फील।

Samsung Galaxy s25 Ultra:  

  • सैमसंग गैलेक्सी s25 अल्ट्रा में कैमरा 200MP का है जिसमें आपको मिलता है f/ 1.7 अपर्चर और 1/1.3” सेंसर।
  • इसके साथ आपको मिलते हैं 2 टेलीफोटो लेंस जिसमें से एक 50 MP  5×ऑप्टिकल जूम और दूसरा 10Mp 3× जूम 
  • यहां साथ मे 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल है।
  •  कैमरा फीचर्स की बात करें तो pro mode, Raw Support, Night Mode, Panorama, सुपर स्टेडी वीडियो, 100× digital space zoom जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
  • और वीडियो की बात करें तो S25 Ultra 8K @ 30fps रिकॉर्ड कर सकता है।
  •  इसके अलावा आप यहां 4K @ 120 fps और 1080p से लेकर 240 fps के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

IPhone 17 Pro vs Samsung s25 Ultra : selfie camera comparison

iPhone 17 pro Camera vs Samsung S25 Ultra Camera:  कैमरा की जंग में कौन से फोन ने मारी है बाज़ी?
Source x:- @TechTabletscom

IPhone 17 Pro:  

  • iPhone 17 pro में 12 MP True Depth का फ्रंट कैमरा मिल रहा है जो सिनेमैटिक मोड, पोट्रेट मोड, नाइट मोड, और डीप फ्यूजन को सपोर्ट करता है। 
  • फ्रंट कैमरा से आप 4K @ 60fps और Slow Mo वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। 

Samsung s25 Ultra: 

  •  Samsung s25 Ultra का  फ्रंट camera 40 MP वाइड है।
  • ये  night photography, Auto HDR, super steady video को सपोर्ट करता है।
  • यहां आप 4K@ 60 fps 1080p @ 240 fps तक कि कैपेसिटी के हाई डेफिनेशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  •  यह कैमरा हाई रेजोल्यूशन और जूमिंग ऑप्शन के साथ आता है जिसमें रंग थोड़े से सैचुरेटेड और पोर्ट्रेट शॉट्स प्रो लेवल के दिखते हैं।

IPhone 17 Pro vs Samsung s25 Ultra Zoom

IPhone 17 Pro vs Samsung s25 Ultra Zoom

Samsung s25 Ultra :

  •  यह 200 MP sensor और 5×  optical zoom ज़ूम के साथ आता है।
  • इस फोन से आप दूर की चीजों को एकदम क्लियर और डिटेल रिच तरीके से कैप्चर कर पाते हैं।
  •  यह कैमरा लैंडस्केप, आर्किटेक्चर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए एकदम परफेक्ट है।
  •  इस कैमरा में अल्ट्रा वाइड + मल्टीप्ल लैंसेज और प्रो मोड का रचनात्मक कंट्रोल मिलता है जो फोटोग्राफी पसंद करने वालों को काफी लाभ देता है। 8K वीडियो कैपचरिंग इनेबिलिटी और सुपर स्टेडी वीडियो फीचर इसे ट्रैवल ब्लॉगर्स, हाई डिटेल वीडियो कंटेंट के लिए परफेक्ट बनाता है।

iphone 17 Pro

  • iphone 17 Pro का कैमरा भले ही 48 MP का है लेकिन इसका Pixel size और sensor shift OIS + कैमरा सॉफ्टवेयर हाई डिटेलिंग वाला है, जो की एक साधारण फोटो को भी बेहतरीन बनाता है।
  •  यहां आपको मिलता है स्मार्ट HDR, deep fusion जैसे सॉफ्टवेयर का कंबीनेशन जो फोटोस को अच्छे डायनेमिक रंग के साथ कैप्चर करता है।
  •  Portrait, Human Subject, Close Up Shot और Night Scene के लिए iphone का कैमरा सबसे बेहतर साबित होता है।
  •   कंटेंट वीडियो बनाने वालों के लिए सिनेमैटिक मोड, ProRes Raw, सेंसरशिप स्टेबलाइजेशन और Dolby Vision जैसे ऑप्शन मौजूद हैं, जो कंटेंट क्रिएटर, युटयुबर्स और शॉर्ट फिल्म शूट करने वालों को मजबूत कवरेज देते हैं।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर यदि आप की प्रायोरिटी हाई रेजोल्यूशन, बढ़िया ज़ूम, लचीलापन, ज्यादा कंट्रोल है और आप ट्रैवलिंग, लैंडस्केप, हाईलाइट फोटोग्राफी, वीडियो कंटेंट क्रिएटर हैं तो Samsung S25 अल्ट्रा आपके लिए सही होगा।

 लेकिन अगर आप नेचुरल रंग, सॉफ्ट लेकिन प्रीमियम तस्वीर, बेहतरीन क्वालिटी का वीडियो और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं तो iphone 17 प्रो परफेक्ट सॉल्यूशन है।

इन्हें भी पढ़े :