आजकल स्मार्टफोन केवल एक डिवाइस ही नहीं रहे बल्कि हमारे लाइफस्टाइल, कम्युनिकेशन, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी का ज़रिया बन चुके हैं। ऐसे में इस तकनीक में आए दिन नए-नए परिवर्तन होते रहते हैं। आजकल कई सारी मोबाइल ब्रांड ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए बेहतर लुक और फील वाले मोबाइल बाजार में लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में स्क्रीन क्वालिटी पर भी अब काफी ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी मोबाइल की स्क्रीन उस मोबाइल के लिए गेम चेंजर साबित होती है। और इसी क्रम में बाजारों में आजकल Curved Display का बोलबाला हो चला है।
हालांकि कई सारे ग्राहक आज भी कंफ्यूज हैं कि उन्हें कौन सा मोबाइल चुनना चाहिए? Curved Display वाला फोन? या Flat Display वाला फोन? Curved Display की स्क्रीन प्रीमियम लुक, edge to edge view, ओर इमर्सिव फील देने के लिए मशहूर है। तो वही Flat Screen सॉलिड ग्रिप, सही कलर आउटपुट और एक्सीडेंटल टच को कम करती है। हालांकि दोनों के ही अपने-अपने फायदे और
अपने-अपने नुकसान हैं। ऐसे में आज हम आपको Curved vs Flat Display (Benefits/Side Effects Of Curved And Flat Display) बताएंगे ताकि आप भी अपने लिए अपनी सुविधा अनुसार बेहतर मोबाइल स्क्रीन का चुनाव कर सके।
Curved Screen Display:
Curved Screen Display ऐसे स्मार्टफोन होते हैं जिनके स्क्रीन के किनारे हल्के मुड़े हुए होते हैं। यह मोबाइल देखने में बेहद ही प्रीमियम लगते हैं और यह डिस्प्ले मोबाइल को फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।
Curved Screen Display के फायदे
- Curved Screen Display फोन को हाई एन्ड डिवाइस जैसा लुक देती है।
- जैसे कि Oneplus, Samsung Flagship, Motorola Edge इसी वजह से लोकप्रिय हो रहे हैं।
- यह स्क्रीन वीडियो देखने, गेम खेलने और स्क्रोलिंग के दौरान स्क्रीन को बेहतर अनुभव प्रदान करती है।
- कर्व्ड डिस्प्ले मोबाइल में स्वाइप बैक, शॉर्टकट और मल्टी साइड फंक्शंस काफी स्मूद तरीके से ऑपरेट किए जा सकते हैं।
Curved Screen Display के नुकसान
- Curved Screen Display में अक्सर एक्सीडेंटल टच की समस्या नोटिस की गई है, खासतौर पर टाइपिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यह अपने आप टैब हो जाती है।
- इस Curved Screen Display का सबसे नकारात्मक पॉइंट है इसका गिरते ही टूट जाना।
- साथ ही इसकी स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी काफी महंगी पड़ती है।
- कर्व्ड स्क्रीन के लिए बाजारों में अब तक सही Curved Display Tempered Glass भी उपलब्ध नहीं है।
- Curved Display में मोबाइल के किनारो पर ब्राइटनेस और रंगों में बदलाव आ जाता है।
Flat Display Screen
Flat Display Screen पूरी तरह से सपाट होती है। यह स्मार्टफोन की दुनिया में आज भी भरोसेमंद और प्रैक्टिकल विकल्प माना जा रहा है। हालांकि आजकल की यूथ इसे प्रीमियम फील नहीं मानती फिर भी कई बड़े मोबाइल ब्रांड फिर से फ्लैट डिस्प्ले मोबाइल ही लॉन्च कर रहे।
Flat Display Screen
- Flat Display Screen मैं एक्सीडेंटल टच की समस्या बिल्कुल भी नहीं होती।
- सबसे खास बात इसके किनारे मुड़े हुए नहीं होते इसलिए इसके टूटने की संभावना भी काफी कम होती है।
- मार्केट में आजकल फ्लैट डिस्प्ले के हर मॉडल का टेंपर्ड ग्लास का प्रोटेक्शन उपलब्ध है।
- फ्लैट डिस्प्ले में टच एक्यूरेसी ज्यादा होती है इसलिए गेम्स खेलने वालों के लिए यह फायदेमंद होता है।
Flat Display Screen के नुकसान
- Flat Display Screen वाले मोबाइल प्रीमियम फील नहीं देते।
- फ्लैट डिस्प्ले वाले मोबाइल की स्क्रीन बोल्ड लुक भी नहीं दे पाती।
- इसके साथ ही वीडियो गेम खेलते समय आपको यह Curved Display की तरह Wrap Around Effect नहीं देते।
कौन सा किसके लिए है फायदेमंद?
- ऐसे ग्राहक जिन्हें प्रीमियम डिजाइन, सिनेमैटिक एक्सपीरियंस ओर हाई एंड लुक चाहिए वे Curved Display वाले मोबाइल का चुनाव कर सकते हैं।
- परंतु यदि आप ड्युरेबिलिटी, स्ट्रांग बिल्ड, गेमिंग एक्यूरेसी, कम एक्सीडेंटल टच और बजट फ्रेंडली मेंटेनेंस चाहते हैं तो Flat Display हर तरह से परफेक्ट विकल्प है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Curved और Flat दोनों की अपनी अपनी विशेषताएं हैं जहां Curved display देखने के अनुभव को गहराई में बदलता है। वही Flat स्क्रीन सस्ती और सभी परिस्थितियों में फायदेमंद साबित होती है। हालांकि जब कभी आप फ्लैट या कर्व्ड के बीच में चुनाव करें तो अपने बजट, उपयोग और मोबाइल की हैंडलिंग जैसे घटकों का ध्यान रखें और उसके बाद ही अपने लिए सही चयन करें। वर्तमान में iphone, Pixel, Android Flagship भी अब फ्लैट डिजाइन की तरफ वापस लौट आए हैं। क्योंकि सभी प्रोफेशनल गेमर्स और प्रैक्टिकल यूजर्स फ्लैट डिस्प्ले ही चुन रहे हैं।
इन्हें भी पढ़े :
- Huawei MatePad Edge – प्रीमियम 3.1K OLED डिस्प्ले और Kirin X90A चिप वाला अल्ट्रा-फ़्लैगशिप 2-in-1 टैबलेट
- Honor X9b – Ultra-Bounce डिस्प्ले, 5800mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला Honor का सबसे भरोसेमंद मिड-रेंज ऑल-राउंडर
- Samsung Galaxy Tab S11 (512GB) – प्रीमियम Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और Dimensity 9400+ चिप वाला पावरफुल फ्लैगशिप टैबलेट





