TVS iQube vs Ather Rizta -कौन-सा EV स्कूटर आपके लिए बेहतर है?

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं और अगर आप सोच रहे हैं कि TVS iQube लेना चाहिए या Ather Rizta तो यह लेख आपकी मदद करेगा। दोनों ही स्कूटर अपने सेगमेंट में लोकप्रिय हैं, पर इनकी ताकत और इस्तेमाल का तरीका थोड़ा अलग है। तो चलिए देखते है क्या अंतर है दोनों में और कौन-सा स्कूटर किस तरह की ज़रूरतों के लिए सही रहेगा।

डिज़ाइन

TVS iQube का स्टाइल बिल्कुल मॉडर्न है-क्लीन लाइंस, सफेद एक्सेंट, बड़ी डिजिटल स्क्रीन और फ्यूचरिस्टिक लुक। इसका फ्रेम, सस्पेंशन, सीटिंग पोजीशन और ड्राइविंग डायनामिक इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि रोजमर्रा के काम-काज, ऑफिस-घर, मार्केट-शॉपिंग के लिए फिट बैठता है ।

TVS iQube

वहीं Ather Rizta थोड़ा अलग है।यह स्कूटर थोड़ा स्पोर्टी टच और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है, जिससे युवा राइडर्स के स्टाइल में कोई कमी नहीं रहती।

Ather Rizta

अगर आप रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए स्कूटर चाहते हैं तो TVS iQube अच्छा रहेगा और अगर थोड़ा स्टाइल, फीचर्स चाहिए तो Ather Rizta बेहतर रहेगा।

बैटरी , रेंज , पावर

TVS iQube के ज़्यादा बड़े वेरिएंट में बैटरी क्षमता अच्छी है। इसके 5.3 kWh के टॉप वेरिएंट में कंपनी का क्लेम 212 किमी तक का रेंज है।
दूसरी ओर Ather Rizta भी अपनी रेंज और बैटरी ऑप्शन्स के साथ आता है। कुछ वेरिएंट में 123 किमी/चार्ज और बेहतर वेरिएंट में 159-160 किमी (IDC रेंज क्लेम) मिलती है।

पावर के मामले में TVS iQube का मोटर 4.4 kW है जो शहर की ट्रैफिक व सुस्ती में पर्याप्त परफॉर्म करता है। तो अगर आपकी ज़रूरत रोजमर्रा की सिटी-राइड और लंबी दूरी दोनों है तो TVS iQube बेहतर बैटरी व मजबूत मोटर के साथ काम दे सकती है। और अगर आप रोज़मर्रा छोटा मोटा यूज़ करते हैं, तो Ather Rizta भी पर्याप्त रेंज देती है।

TVS iQube vs Ather Rizta -कौन-सा EV स्कूटर आपके लिए बेहतर है?

फीचर्स, सुविधा और कंफर्ट

  • Ather Rizta में फीचर्स मिलते हैं-जैसे कि एलईडी लाइट्स, अच्छा स्टोरेज/बूट स्पेस, आधुनिक डिज़ाइन और थोड़ा स्टाइलिश राइडिंग अनुभव।
  • TVS i Qube में आपको मिलता है-बड़ा TFT स्क्रीन नेविगेशन,कॉल/मैसेज अलर्ट्स ,SmartXonnect फीचर्स ,बहुत सारे राइडिंग मोड्स का फीचर ,LED लाइटिंग आदि।

अगर आपकी प्राथमिकता है हर दिन आरामदायक व भरोसेमंद राइडिंग है तो TVS iQube आपके लिए उपयुक्त है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि स्कूटर दिखने में अलग लगे और थोड़ा ज़्यादा सुविधाओं के साथ हो तो Ather Rizta अच्छा विकल्प हो सकता है।

कीमत

  • TVS iQube की शुरुआती बेस वेरिएंट की कीमत ₹94,434 से टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.16लाख है।
  • वहीं Ather Rizta की शुरुआती बेस वेरिएंट की कीमत ₹1.12 लाख से टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.67 लाख है।

इसलिए बजट के हिसाब से अगर आप सस्ती EV चाहते हैं तो Ather Rizta देख सकते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा निवेश करके लंबी रेंज और भरोसेमंद स्कूटर चाहते हैं तो TVS iQube बेहतर रहेगा।

निष्कर्ष

TVS iQube vs Ather Rizta -कौन-सा EV स्कूटर आपके लिए बेहतर है?

TVS iQube और Ather Rizta दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी-अपनी ताकत के साथ आते हैं।

  • अगर आप दैनिक काम-काज, ऑफिस, बाजार, स्कूल-कॉलेज जैसी शहरी जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद, आसान और कम मेंटेनेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो TVS iQube एक बेहतर विकल्प है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्कूटर दिखने में स्टाइलिश हो, बजट थोड़ा कम हो और आप रोजमर्रा के साथ थोड़ा स्टाइल भी चाहते हैं तो Ather Rizta आपके लिए भरोसेमंद विकल्प है।

अंत में आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल तय करेगा कि आपके लिए कौन-सा EV स्कूटर बेहतर है।

इन्हें भी पढ़े :