Royal Enfield Classic 350 vs Royal Enfield Meteor 350: कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर?

Royal Enfield Classic 350 vs Royal Enfield Meteor 350: कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर?

भारत में 350 cc सेगमेंट में जब किसी बाइक की बात आती है तो Royal Enfield नाम अपने आप ही लोगों के दिमाग में आ जाता है। इसी सेगमेंट में दो मॉडल्स खासतौर पर ध्यान खींचते हैं-Royal Enfield Classic 350 और Royal Enfield Meteor 350। दोनों में बहुत समानताएँ भी हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि फर्क नहीं है। आज हम इन दोनों बाइक्स को अलग-अलग पहलुओं से देखेंगे जैसी की डिज़ाइन, इंजन-परफॉर्मेंस, राइडिंग अनुभव, फीचर्स और किसके लिए कौन-सी बेहतर है।

डिज़ाइन एवं रोड प्रेज़ेंस

  • Royal Enfield Classic 350 अपने रेट्रो-क्रूज़र लुक के लिए जाना जाता है। इसकी गोलाकार हेडलैंप, सिंपल बॉडी-लाइन, क्लासिक टैंक ग्राफिक्स और थोड़ा भारी स्टांस इसे “विंटेज मोटरसाइकिल” का फील देते हैं। इसकी सीट ऊंचाई लगभग 805 mm और कर्ब वेट करीब 195 kg है।
  • वहीं Royal Enfield Meteor 350 का लुक थोड़ा अलग है।यह क्रूज़र स्टाइल में है लेकिन आधुनिक ट्विस्ट के साथ। इसकी सीट की ऊंचाई लगभग 765 mm है और कर्ब वेट 191 kg है। इसका बॉडी वर्क थोड़ा स्लिम-लाइन है और रोड पर इसे ‘कूल क्रूज़र’ की तरह देखा जाता है।

अगर आपको ऐसा अनुभव चाहिए जहाँ आप थोड़ी ऊँचाई, क्लासिक लुक के साथ बाइक चलाएं, तो Royal Enfield Classic 350 आकर्षक विकल्प होगा। अगर आप चाहते हैं कि बाइक स्टाइलिश दिखे, थोड़ा आधुनिक टच हो तथा क्रूज़र स्टाइल में बदलाव हो, तो Royal Enfield Meteor 350 बेहतर रहेगी।

इंजन, परफॉर्मेंस एवं माइलेज

दोनों बाइक्स में लगभग समान इंजन प्लेटफॉर्म इस्तेमाल हुआ है। 350cc सिंगल-सिलिंडर, एयर/ऑइल-कूल्ड। और दोनों ही बाइक्स 20.2 bhp की पावर @ 6,100 rpm पर और 27 Nm टॉर्क @ 4,000 rpm पर जनरेट कर सकती हैं।
माइलेज की बात करें तो Royal Enfield Classic 350 और Royal Enfield Meteor 350 का ARAI क्लेमेड माइलेज करीब 30-35 kmpl बताया गया है।

पर फर्क यह है कि Royal Enfield Classic 350 थोड़ा भारी है, सीट ऊँची है, इसलिए ट्रैफिक या शहर में चलने में थोड़ी मेहनत हो सकती है। वहीं Royal Enfield Meteor 350 का सीट हैइट कम होने और वज़न थोड़ा कम होने के कारण थोड़ा अधिक आराम महसूस होता है। इसके अलावा, Meteor में क्रूज़र राइडिंग पैकेज होता है।
अगर आप लंबी दूरी या हाईवे राइड करते हैं और “थ्रॉटल खोल के चलाना” पसंद करते हैं, तो Royal Enfield Meteor 350 थोड़ा बेहतर अनुभव दे सकती है। लेकिन शहर में दिन-प्रति दिन कम दूरी पर चलने को ध्यान में रखते हुए Royal Enfield Classic 350 भी पूरी तरह काम करेगी।

Royal Enfield Classic 350 vs Royal Enfield Meteor 350: कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर?

फीचर्स, कॉम्पोर्ट एवं यूज़र-इंटरफेस

  • Royal Enfield Classic 350 में रॉयल एनफील्ड की क्लासिक फिलिंग है यानि LED लाइट्स, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर-नेविगेशन के कुछ वेरिएंट्स में विकल्प हैं।
  • Royal Enfield Meteor 350 में इस मामले में थोड़ा आगे निकल जाती है।ट्रिपर-नेविगेशन मॉड्यूल, बेहतर सस्पेंशन सेटअप, क्रूज़र पॉजिशनिंग, कम सीट हैइट, बेहतर कम्फर्ट देती है।
  • कंफर्ट के मामले में, Royal Enfield Meteor 350 का राइड-पोजिशन थोड़ा रिलैक्स्ड है। फुटपैग्स आगे होते हैं, सीट कम ऊँची होती है। वहीं Royal Enfield Classic 350 में क्लासिक क्रूज़र सीट पोजिशन है

अगर आपके लिए सुविधा, आराम-राइड, रोज़-उपयोग और कुछ-थोड़ा वीकेंड ट्रिप्स भी मायने रखते हैं, तो Royal Enfield Meteor 350 बेहतर विकल्प होगा। यदि आप प्योर रॉयल-एनफील्ड क्लासिक फील लेना चाहते हैं और शहर में दैनिक यूज़ करना हो, तो Royal Enfield Classic 350 आपके लिए बेहतर विकल्प है।

कीमत, वैल्यू फॉर मनी एवं यूज़-केस

Royal Enfield Classic 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.82लाख से ₹2.16 लाख तक है।वही Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.95 लाख से ₹2.19 लाख तक है।
बाजार में वैल्यू-फॉर-मनी के हिसाब से यह देखना होगा कि आप बाइक कहाँ चलाएंगे। अगर शहर में चलाना है, दिन-प्रतिदिन की जरूरतों के लिए तो Royal Enfield Classic 350 का मेंटेनेंस थोड़ा आसान हो सकता है क्योंकि यह लंबे समय से चल रहा मॉडल है। Royal Enfield Meteor 350 थोड़ा नया स्ट्राइल में मिलता है तो इसकी मेंटेनेंस थोड़ा जोड़ा हो सकता है।

निष्कर्ष

Royal Enfield Classic 350 vs Royal Enfield Meteor 350: कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर?
  • दोनों बाइक्स शानदार हैं ।यदि आपकी प्राथमिकता शहर-यूज़, रोज-उपयोग, क्लासिक लुक, बजट फ्रेंडली है तो Royal Enfield Classic 350 आपके लिए उपयुक्त रहेगी।
  • यदि आपकी प्राथमिकता थोड़ी लंबी दूरी, आराम-राइडिंग, आधुनिक फीचर्स, क्रूज़र स्टाइल, थोड़ा अतिरिक्त बजट है तो Royal Enfield Meteor 350 आपके लिए बेहतर साबित होगी।

अंत में आपकी जरूरत ही तय करेगी कि कौनसी बाइक आपके लिए सही विकल्प है।

इन्हें भी पढ़े :