Mahindra XEV 9S Interior : यूरोपियन कार जैसा इंटीरियर वो भी भारतीय दाम में

Mahindra XEV 9S Interior

भारत के इलेक्ट्रिकल SUV बाजार में पिछले कुछ समय से तेजी से बदलाव आया है। लेकिन इस सेगमेंट में एक कमी हमेशा से ही महसूस की जाती रही वह है EV के साथ लग्जरी टेक्नोलॉजी और अल्ट्रा प्रीमियम केबिन का एक्सपीरियंस देने वाली हाईटेक ड्राइविंग। इसी कमी को पूरा करने के लिए 27 नवम्बर 2025 को Mahindra लेकर आ रही है XEV 9S, महिंद्रा की इस नई पेशकश का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका हाईटेक इंटीरियर जो की इलेक्ट्रिक XEV के इस नए लॉन्च को मार्केट में ट्रेंड करवाएगा 

जी हां, महिंद्रा का यह XEV 9S केवल एक EV नहीं है बल्कि यह एक फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट है। जिसमें 3 बड़ी स्क्रीन, स्मार्ट AI फीचर्स, Level 2  ADAS, प्रीमियम लग्जरी सीट और शानदार एंबिएंस का बेजोड़ इस्तेमाल किया गया है। यह गाड़ी टेक लवर से लेकर बड़े परिवारों के लिए एक परफेक्ट पैकेज होने वाली है। ऐसे लोग जिन्हें ड्राइविंग में सीमलेस डिजिटल अनुभव चाहिए वे महिंद्रा के इस XEV 9S को जरूर ट्राई करना चाहेंगे। हालांकि कार खरीदने से पहले जरूरी है कि आप इसके (Mahindra  XEV 9S interior) यूरोपियन इंटीरियर के बारे में जान लें और आज हम आपको इसी का संपूर्ण विवरण देंगे।

क्यों है महिंद्रा XEV 9S का इंटीरियर चौकाने वाला?

3 स्क्रीन वाला फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट:

  • Mahindra XEV  9S की सबसे खास बात है इसका कंटीन्यूअस ट्रिपल स्क्रीन सेटअप। भारत में यह पहला ऐसा लेआउट है जिसमें ग्राहक को 3 स्क्रीन मिल रही हैं

१. 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

२.12.3 इंच सेंट्रल इन्फोटेनमेंट स्क्रीन 

३.12.3 इंच पैसेंजर टच स्क्रीन।

  • यह तीनों स्क्रीन एक सीमलेस ग्लास पैनल जैसा फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट बनाती है।
  •  महिंद्रा का यह सेटअप Tesla, BMW और Mercedes जैसी प्रीमियम कंपनियों को टक्कर देने वाला है।
  •  इस डिस्प्ले में AI बेस नेविगेशन,एडवांस्ड रेंज इन्फो,बैटरी एनालिटिक्स, टायर प्रेशर, ADAS अलर्ट जैसी जानकारियां साफ इंटरफेस के साथ दी जाएगी।
  •  वहीं पैसेंजर की स्क्रीन पर मनोरंजन की भरमार होगी। जैसे की OTT एप, मूवी नेविगेशन, असिस्टेंट म्यूजिक कंट्रोल ताकि पैसेंजर भी ड्राइवर को बिना डिस्टर्ब किये इन अत्याधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल कर सके।

Premium cabin design:

  • महिंद्रा की इस XEV 9S में इंटीरियर भी काफी प्रीमियम क्वालिटी का है। 
  • मिनिमलिस्टिक लग्जरी का यदि कोई डेफिनेशन होगा तो उसका उदाहरण महिंद्रा XEV 9S ही बनेगा। 
  • यानी हाईटेक टेक्नोलॉजी, साफ सुथरा लेआउट और शानदार एंबिएंस। 
  • इसके केबिन में सॉफ्ट टच लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। 
  • कार के अंदर metal finish दी गई है जो इसे और बेहतर लुक देती है। 
  • पैनल को curv panel design से और बेहतर बनाया गया है।
  •  महिंद्रा ने इस केबिन को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह एक लक्ज़री यूरोपियन SUV की तरह लुक और फील देता है

कंफर्ट का पूरा ध्यान: 

  •  Mahindra XEV 9S में ड्राइवर से लेकर पैसेंजर तक के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। 
  • वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, हीटेड सीट, मसाज फंक्शन, मेमोरी फंक्शन, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल सीट जैसी सुविधाएं इसमें प्रदान की जा रही हैं। 
  • इस कार में सेकंड रो स्लाइड और रीक्लाइन हो सकती है। 
  • वही थर्ड रो को स्पेशल बनाने के लिए फ्लैट फ्लोर डिजाइन दिया गया है जो कि इसे और भी ज्यादा फैमिली परफेक्ट कर बनता है।

Level 2 ADAS Safety:  

  •  महिंद्रा XEV 9S में Level 2 ADAS का इस्तेमाल किया जा रहा है जो देता है एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट,  ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंगज़ पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा। 
  • ADAS सिस्टम स्क्रीन पर रियल टाइम विजुलाइजेशन दिखाता है जो ड्राइवर को कंट्रोल और सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव देता है।

मूड के साथ बदलने वाला केबिन: 

  • Mahindra XEV 9S में 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। 
  • यहां आप म्यूजिक के साथ सिंक करते हुए केबिन की लाइट को बदल सकते हैं। 
  • मतलब ड्राइविंग मोड के हिसाब से आप लाइटिंग से मूड चेंज कर सकते हैं।
  •  यह अब तक का किया जाने वाला अपनी तरह का अलग एक्सपेरिमेंट होने वाला है।

फैमिली फ्रेंडली डिजाइन:

Mahindra XEV 9S Interior
  • महिंद्रा की यह गाड़ी पूरी तरह से स्पेस, स्टोरेज और प्रैक्टिकैलिटी का जीता जाता अनुभव देती है।
  •  यहां थर्ड रो आसानी से एक्सेसिबल है,  सीट के बीच मे बम्प नहीं,Legroom  काफी बड़ा है, Boot Space बहुत ज्यादा है, सेकंड रो में बैठने वाले पैसेंजर को मिलता है यहां चार्जिंग पोर्ट्स, कप होल्डर और टैबलेट माउंट।

अन्य फीचर

  • महिंद्र XEV 9S में टेक फीचर की भी भरमार है जैसे कि
  •  वायरलेस Apple Carplay और एंड्राइड ऑटो
  •  5G रेडी सिम बेस्ड कनेक्ट का फीचर 
  • Remote AC, 
  • Over The Air Software Update
  • वॉइस असिस्टेंट 
  • High end 12 speaker इमर्सिव साउंड सिस्टम

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Mahindra XEV 9S केवल एक साधारण इलेक्ट्रिक SUV नहीं है बल्कि यह भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में नई टेक्नोलॉजी, लग्जरी और फ्यूचरिस्टिक इनोवेशन का नया उदाहरण पेश करने जा रही है। 27 नवंबर 2025 को लांच होने वाली यह कार ऐसे धांसू फीचर के साथ लॉन्च हो रही है कि यह 2025 की सबसे चर्चित EV बनने वाली है।

इन्हें भी पढ़े :-