Mobile Gaming Heating Problem: गेमिंग करते समय बैटरी ड्रेन और हीटिंग को कैसे कंट्रोल करें?

Mobile Gaming Heating Problem

मोबाइल पर गेमिंग केवल टाइम पास नहीं होता बल्कि आज यह एक डिजिटल अनुभव बन चुका है। BGMI, Free Fire, CoD Mobile, Asphalt, Genshin Impact जैसे कई हाई एंड गेम्स अब युवाओं के लिए दैनिक एंटरटेनमेंट का हिस्सा बन चुके हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि जितना मजा गेम खेलने में आता है उतनी ही परेशानी उस पूरे प्रोसेस में दो चीजों की होती है बैटरी का जल्दी खत्म होना और फोन का गर्म होना।

 यह दोनों घटनाएं न केवल गेमिंग की परफॉर्मेंस को खराब करती है बल्कि आपके फोन की लाइफ पर भी असर डालती हैं। खासकर बैट्री हेल्थ और इंटरनल हार्डवेयर पर। हालांकि इस चक्कर में कई मोबाइल ब्रांड Snapdragon 8 Gen 3/4 या Dimensity 9300+ जैसी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रही है। या बात हो जब iphone की तो A17 Pro भी पावरफुल है। लेकिन हैवी गेमिंग का लोड इन सभी डिवाइसेज को गर्म कर देता है और जब डिवाइस गर्म हो जाता है और बैटरी स्वाभाविक रूप से ड्रेन होने लगती है।

 और आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके बताएंगे जो आपको गेम के दौरान न Mobile Gaming Heating Problem से बचाएंगे बल्कि बैटरी की भी हेल्थ को बेहतर करेंगे।

गेमिंग के दौरान बैटरी और तापमान को कंट्रोल करने के आसान तरीके

चार्जिंग पर गेम खेलना: मोबाइल यूज़र कई बार गेम खेलने के चक्कर में गेम खेलते हुए ही मोबाइल को चार्जिंग पर लगा देते हैं। ऐसा करना सबसे बड़ी गलती साबित होता है। क्योंकि चार्जिंग के दौरान फोन का CPU और बैटरी दोनों हॉट जोन में जाते हैं इससे बैटरी की हेल्थ तेजी से गिरती है। इससे अच्छा हमेशा कोशिश करें कि गेम खेलने से 15-20 मिनट पहले ही फोन चार्ज कर लें और उसके बाद गेम खेलना शुरू करें।

Mobile Gaming Heating Problem: गेमिंग करते समय बैटरी ड्रेन और हीटिंग को कैसे कंट्रोल करें?

In Game Graphics को बैलेंस रखें: गेम खेलने से पहले इन गेम ग्राफिक्स में कुछ बेहतर सेटिंग ऑप्शन चुन लेना बैटरी की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। जैसे कि 

  • ग्राफिक्स को स्मूथ और बैलेंस रखें
  • FPS के लिए High या very High मोड चुने 
  • Anti -Aliasing ऑफ रखें 

इससे फोन कम गर्म होता है और परफॉर्मेंस फास्ट होती है।

फोन को DND Mode में डालकर गेम खेलें:  जब आप गेम खेलते हैं उस बीच यदि फोन पर कॉल नोटिफिकेशन या बैकग्राउंड ऐप ओपन रहते हैं तो यह फोन को ज्यादा गर्म करता है। ऐसे में गेम खेलते समय एयरप्लेन मोड या DND Mode ऑन करें और उसके बाद गेम खेलें।

फोन को High Ventilation वाले स्थान पर रखें:  हमेशा गेम खेलने के दौरान अच्छे वेंटीलेटेड स्थान पर बैठे। कुछ युवा ऐसे स्थान पर गेम खेलने बैठ जाते हैं जहां गर्मी को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता। ऐसे में कोशिश करें कि कोज़ी जगह पर बैठकर गेम न खेले बल्कि ठंडी और सॉलिड सतह पर गेम खेला जाए।

खेलने के बीच जगह 5 मिनट का ब्रेक:  जिस प्रकार हमारे शरीर को ब्रेक की जरूरत होती है वैसे ही फोन को भी ब्रेक चाहिए। थर्मल थॉटलिंग से बचने के लिए हर 20 से 25 मिनट के बाद फोन को 3 से 5 मिनट का ब्रेक दे इसे CPU ठंडा होता है और आपको स्टेबल परफॉर्मेंस मिलता है।

Fast Charger का इस्तेमाल न करें: गेमिंग करने वाले यूजर्स बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गलती से भी 65Wसे 120W के चार्जर का रोजाना इस्तेमाल न करें बल्कि 20W से 30W की चार्जिंग आपके लिए बेहतर होती है।

बैटरी अनुपात का रखें ध्यान: गेम खेलते समय सुनिश्चित करें कि आपकी बैटरी 30% से 80% के बीच हो। 20% से नीचे और 85% के ऊपर बैटरी कंडीशन में गेम ना खेलें क्योंकि यह बैटरी को ज्यादा लोड देता है।

ब्रांड के अनुसार Gaming Mode का उपयोग करें:  आजकल सभी मोबाइल ब्रांड अपने यूजर्स के लिए गेमिंग मोड उपलब्ध करा रही हैं। यह गेमिंग मोड्स थर्मल और परफॉर्मेंस को ट्यून करती हैं। ऐसे में OnePlus, iQOO, Vivo, Realme, Samsung, Xiaomi के Gaming Mode अलग-अलग होते हैं उसी के आधार पर गेम खेलना शुरू करें।

निष्कर्ष

Mobile Gaming Heating Problem: गेमिंग करते समय बैटरी ड्रेन और हीटिंग को कैसे कंट्रोल करें?

कुल मिलाकर जितना चाहिए गेम खेलें परंतु गलत आदतों के साथ गेम खेलने की गलती ना करें जिसकी वजह से आपके फोन का टेंपरेचर बढ़ सकता है, बैटरी हेल्थ खराब हो सकती है और आपके फोन का परफॉर्मेंस पूरी तरह से डगमगा सकता है। इसीलिए जितना हो सके ऊपर दिए गए उपायों का इस्तेमाल करें और अपने फोन को ठंडा तेज और स्थिर बनाएं।

इन्हें भी पढ़े :-