Redmi A4 5G: 6.88 inch की बड़ी स्क्रीन के साथ बजट में बेहतरीन विकल्प

Redmi A4 5G

Redmi A4 5G है बजट यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प, क्यूंकि Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Redmi A4 5G के साथ इस बजट (10,000) सेगेमेंट में धमाका किया है | यह फ़ोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी, दमदार परफॉरमेंस और शानदार डिज़ाइन चाहते हैं | इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बढ़िया कैमरा क्वालिटी दी गई है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बेहतरीन साबित होता है | स्टाइलिश लुक और किफायती दाम के साथ Redmi A4 5G बजट स्मार्टफोन मार्किट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है |

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Redmi A4 5G का डिज़ाइन और डिस्प्ले काफी प्रभावशाली है, फोन का बैक एल्यूमिनियम ग्लास की तरह देखने वाला “हैल्लो ग्लास सैंडविच” स्ट्रक्चर है, इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल, फ्लैट फ्रेम और दाहिने किनारे पर पावर व वॉल्यूम बटन मिलते हैं। डिस्प्ले के मामले में इसमें 6.88 इंच HD+ LCD पैनल दिया गया है, 120Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ, जो स्क्रॉलिंग व विजुअल एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है। कुल मिलाकर, बजट सेगमेंट में यह डिज़ाइन व डिस्प्ले दोनों ही आकर्षक फीचर्स के रूप में सामने आते हैं |

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Redmi A4 5G Processor

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4s Gen 2 (4nm तकनीक पर आधारित) चिपसेट मिला है, जिसमें दो Cortex-A78 कोर लगभग 1.8GHz पर चलते हैं | यह प्रोसेसर बजट सेगमेंट में 5G के साथ बेहतर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी देता है | इसके साथ LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का उपयोग किया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और एप्प लोडिंग स्मूद होती है | यह बजट यूज़र के लिए “बेहद सक्षम परफ़ॉर्मर” विकल्प के रूप में सामने आता है |

कैमरा सेटअप

Redmi A4 5G

Redmi A4 5G में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य सेंसर 50MP का है जो डे-लाइट में शार्प और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है | इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है जो डेप्थ इफेक्ट्स में मदद करता है | वहीं, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक सेल्फी जरूरतों के लिए ठीक-ठीक परफॉरमेंस देता है | फोन 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जिससे Full HD क्वालिटी में वीडियो बनाये जा सकते हैं | इस बजट सेगमेंट में Redmi A4 5G का कैमरा सेटअप अच्छा संतुलन प्रदान करता है और डेली यूज़र्स के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प साबित होता है |

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में बड़ी 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो दिन-भर का सामान्य उपयोग (जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना, ब्राउज़िंग) बिना बार-बार बैटरी खत्म हुए प्रदान करती है | चार्जिंग के लिए यह फोन 18W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है | हालाँकि कुछ स्रोतों में यह उल्लेख है कि बॉक्स में 33W चार्जर शामिल है। बजट सेगेमेंट में यह बैटरी और चार्जिंग सेटअप संतुलित विकल्प है, जहाँ बड़ी बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है, यानी लंबे समय तक चलने वाला फोन, जो जल्दी चार्ज भी हो सके |

5G कनेक्टिविटी और नेटवर्क सपोर्ट

Redmi A4 5G कनेक्टिविटी के मामले में काफी दिलचस्प स्थिति में है : यह फोन केवल SA (Standalone) 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और NSA (Non-Standalone) 5G को सपोर्ट नहीं करता है (जैसे Airtel), वहाँ इस फोन पर 5G उपलब्ध नहीं होगा, उस स्थिति में वह सिर्फ 4G पर काम करेगा। दूसरी ओर, यदि आपके पास Reliance Jio Infocomm की SA 5G-सक्षम सेवा है, तो इस फोन पर 5G का लाभ उठाना संभव है |

निष्कर्ष

Redmi A4 5G एक प्रभावशाली बजट 5G स्मार्टफोन साबित होता है, जिसमें 6.88 का बड़ा 120Hz LCD डिस्प्ले, आधुनिक Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट, 50MP का मुख्य कैमरा, 5,160mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं |

हालाँकि कुछ सीमायें हैं, उदहारण के लिए HD+ रिज़ॉल्यूशन, प्रो-स्तर की कैमरा सेटिंग्स की कमी और SA/NSA 5G सपोर्ट पर ऑपरेटर निर्भरता लेकिन इस कीमत-सेगमेंट में यह विकल्प उन उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद संतुलित व समझदारी भरा है जो सिर्फ बेसिक से लेकर मीडियम-स्पेक तक के काम, 5G हल्की यूज़ और फ्यूचर-प्रूफिंग चाहते हैं | यह आपके बजट में है और आप 5G सक्षम बजट फोन चाहते हैं तो Redmi A4 5G एक मजबूत दावेदार है, पर यदि आप गेमिंग हाई-एंड कैमरा या फुल HD+ डिस्प्ले चाहते हैं तो थोड़ी और बजट बढ़ाकर अन्य विकल्पों पर भी विचार करें।

इन्हें भी पढ़े :