त्योहारी सीजन शुरू होते ही लोग नए स्मार्टफोन लेने की सोचने लगते हैं, और इसी बीच Motorola Edge 60 Fusion ने मार्किट में अच्छा ध्यान खींचा है | स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार फीचर्स और बेहतर परफॉरमेंस के साथ यह फ़ोन दिवाली पर एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है | लेकिन क्या यह सच में आपकी जरूरतों और बजट के अनुसार सही चुनाव है ? इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि क्या Motorola Edge 60 Fusion इस दिवाली खरीदने लायक स्मार्टफोन है या नहीं |
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Motorola Edge 60 Fusion का डिज़ाइन बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश है — फ़ोन में चारों तरफ घुमावदार (Quad-curved) 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले लगी है, जिसका रेजोल्युशन 2712×1220 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है | फ्रंट स्क्रीन को Gorilla Glass 7i से सुरक्षा मिली है, जिससे रोजमर्रा की खरोंचो से बचाव होता है | फ़ोन की बॉडी वैरिएंट पर निर्भर करती है, कुछ वैरिएंट्स में Vegan Leather (नमक-तैलिये) और टेक्सटाइल फिनिश दी गई, जो पकड़ने में आरामदायक लगे | इसकी सुरक्षा के लिए IP68+IP69 रेटिंग है, मतलब यह धूल और पानी (उच्च दबाव वाली वाटर स्प्रे) से भी सुरक्षित रहता है | साथ ही, यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड स्टैण्डर्ड को पूरा करता है, जिससे तापमान और झटके-कपकपाती स्थितियों में भी मजबूती मिलती है | डिज़ाइन और निर्माण की गुणवत्ता ऐसे स्मार्टफोन की छवि देती है जो दिखने में सुन्दर होने के साथ-साथ टिकाऊ और प्रैक्टिकल भी है |
परफॉरमेंस और प्रोसेसर
Motorola Edge 60 Fusion में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है, जिसमें आठ कोर (4×A78 कोर 2.5 GHz) दिए गए हैं, जो कि सामान्य उपयोग, मल्टीटास्किंग और मिड-हाई गेमिंग को सहजता से संभाल सकते हैं | इसके साथ 8GB या 12GB RAM व 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जो अधिकांश एप्प्स और डाटा को जल्दी एक्सेस करने में मदद करता है | ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU है, जो अच्छी ग्राफिकल क्षमताएँ देता है। फ़ोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और Motorola का वादा है कि इसे 3 साल का Android अपडेट + 4 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा | परफॉरमेंस की बात करें तो हल्के और मध्यम उपयोग – जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कैमरा, मल्टीटास्किंग – में यह फ़ोन बेहतरीन अनुभव देता है | गेमिंग में भी यह कैज़ुअल और कुछ हाई-सेटिंग गेम्स को संभाल सकता है |
कैमरा
Motorola Edge 60 Fusion में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है – 50MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस | मुख्य कैमरा Sony LYTIA 700C सेंसर पर आधारित है, जो बेहतर डिटेल और शार्पनेस प्रदान करता है | इसमें OIS (Optical Image Stabilization) भी है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में भी clarity बनी रहती है | फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है, जो अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है | कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा विकल्प है |
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 60 Fusion में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में एक दिन से अधिक समय तक चलती है | यह बैटरी क्षमता पिछले मॉडल से थोड़ी अधिक है, जिससे बैटरी में सुधार हुआ है | इसके अलावा, इसमें 68W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फ़ोन को बहुत कम समय में चार्ज किया जा सकता है |
| फीचर | विवरण |
| डिस्प्ले | 6.67 इंच pOLED, 1220×2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 7i |
| डिज़ाइन और बिल्ड | Quad-curved डिज़ाइन, IP68 + IP69 वाटर/डस्ट रेसिस्टेंट, MIL-STD-810H स्टैण्डर्ड, Vegan Leather/टेक्सटाइल फिनिश |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400, 8 core (4×A78 2.5Ghz + 4×A55 2.0GHz) |
| RAM / Storage | 8GB / 12GB RAM, 256GB UFC 2.2 स्टोरेज |
| GPU | Mali-G615 MC |
| रियर कैमरा | 50MP (मुख्य) +13MP (अल्ट्रा-वाइड), OIS सपोर्ट |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 5,500mAh |
| चार्जिंग | 68W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग |
| नेटवर्क | 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 |
| अन्य फीचर्स | फिंगरप्रिंट सेंसर (डिस्प्ले में ), Face Unlock, NFC |
कीमत
Motorola Edge 60 Fusion की कीमत इस समय ₹19,999 से शुरू होती है, जो मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है | दिवाली के मोके पर, Flipkart की Big Bang Diwali Sale में इस पर ₹6,000 तक की छूट और अतिरिक्त बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं | इसमें न केवल आप एक बेहतरीन स्मार्टफोन कम कीमत में प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि दिवाली जैसे खास मोके पर नयी तकनीक का आनंद भी ले सकते हैं |
निष्कर्ष
Motorola Edge 60 Fusion एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार प्रोसेसर, और संतोषजनक कैमरा सेटअप के साथ आता है | इसमें 5,500mAh की बैटरी और 68W की फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है, जो उपयोगकर्ताओं को लंबा बैकअप और तेज़ चार्जिंग का अनुभव प्रदान करती है | दिवाली के इस खास मौके पर, Flipkart की Big Bang Diwali Sale में इस पर ₹6,000 तक की छूट और अतिरिक्त बैंक ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिससे यह स्मार्टफोन और भी किफायती हो जाता है | यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो अच्छे फीचर्स के साथ बजट में हो, तो Motorola Edge 60 Fusion एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है |
इन्हें भी पढ़े :
- Samsung Galaxy Tab S11: Diwali Sale में भारी डिस्काउंट के साथ आया पावरफुल AI टैबलेट, प्रीमियम डिस्प्ले और परफॉरमेंस में लाजवाब
- Realme P3X 5G: Diwali Sale में 24% डिस्काउंट के साथ धमाकेदार ऑफर, पावरफुल परफॉरमेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन वाला 5G स्मार्टफोन
- Redmi A5: Blockbuster Dhanteras Sale में सिर्फ ₹6,299 में दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स में दे रहा बेहतरीन वैल्यू





