दिवाली का त्यौहार हर किसी के लिए खुशियाँ, नयी खरीदारी और टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने का बेहतरीन मौका होता है | अगर आप इस बार घर के लिए एक नया 5G टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो Lenovo Idea Tab 5G और Samsung Galaxy Tab A9 (5G) दो ऐसे विकल्प हैं, जो आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से फिट बैठते हैं | दोनों टैबलेट स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, गेमिंग और काम के लिए दमदार परफॉरमेंस के साथ आते हैं | इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि दिवाली पर घर लाने के लिए इनमें से कौन-सा 5G टैबलेट आपके लिए बेहतर रहेगा |
Lenovo Idea Tab 5G का ओवरव्यू
Lenovo Idea Tab 5G एक ऐसा टैबलेट है जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो तेज़ इंटरनेट स्पीड के साथ काम, ऑनलाइन पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और वीडियो कॉलिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं | Lenovo Idea Tab 5G एक मिड-रेंज टैबलेट है जिसमे 10 से 11 इंच के आसपास का Full HD डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने, पड़ने और ऑनलाइन क्लास के लिए काफी अच्छा है | इसमें MediaTek Dimensity 6300 जैसा मजबूत प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, मल्टी-टास्किंग और रोजमर्रा के कामों के लिए स्मूथ परफॉरमेंस देता है | टेबलेट में 6 GB तक RAM और 128 GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे आप मेमोरी कार्ड से बड़ा भी सकते हैं | 5G सपोर्ट होने की वजह से यह तेज़ इंटरनेट स्पीड देता है, जिससे ऑनलाइन मीटिंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग बिना रुकावट के हो जाती है | इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आसानी से चल सकती है | साथ ही फ्रंट और रियर कैमरा भी दिए हैं, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक-ठाक परफॉरमेंस देते हैं | कुल मिलाकर यह टैबलेट उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो बजट में एक तेज़ और फीचर-रिच 5G डिवाइस लेना चाहते हैं |
Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) का ओवरव्यू
Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) एक मिड-रेंज टैबलेट है जिसमे 11 इंच की TFT LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्युशन 1920×1200 और 90Hz रिफ्रेश रेट है | इसमें Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉरमेंस देता है | यह टैबलेट 4GB और 8GB RAM के साथ आता है, जबकि स्टोरेज 64GB या 128GB मिलता है, जिसे माइक्रो SD Card के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है | Android 13 पर आधारित One UI 5.1 इसका सॉफ्टवेयर इंटरफ़ेस है | फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए पर्याप्त है | 7,040mAh की बैटरी के साथ यह 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है | 5G नेटवर्क, Wi-Fi और Bluetooth 5.1 जैसी कनेक्टिविटी मिलती है | इसका वजन लगभग 491 ग्राम है और मोटाई 6.9 मिमी रखी गई है | चार स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट ऑडियो को और बेहतर बनाता है, जबकि मल्टी-एक्टिव विंडो फीचर एक साथ कई एप्प्स चलाने की सुविधा देता है | कुल मिलाकर यह टैबलेट पढ़ाई, मनोरंजन, ऑनलाइन क्लासेज और हल्का गेमिंग के लिए एक बढ़िया विकल्प माना जा सकता है |
डिस्प्ले और डिज़ाइन तुलना
Lenovo Idea Tab 5G और Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) के बीच डिस्प्ले और डिज़ाइन की तुलना कुछ इस तरह है : Lenovo Idea Tab में 11 इंच का IPS/LCD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्युशन लगभग 2560×1600 (2.5K) है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट तथा लगभग 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे Image clear और स्मूथ दिखती है | दूसरी ओर, Samsung Galaxy Tab A9+ में 11 इंच की TFT/LCD स्क्रीन है जिसका रेजोल्युशन 1920×1200 (WUXGA) और रिफ्रेश रेट 90Hz है, जो सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त है | डिज़ाइन की बात करें तो Lenovo Idea Tab 5G की मोटाई लगभग 6.99 मिमी और वजन करीब 480 ग्राम है, जो इसे पतला और हल्का बनाती है | वहीं Tab A9+ की पतली बॉडी 6.9 मिमी मोटी है और 5G वैरिएंट का वजन लगभग 491 ग्राम है | दोनों टेबलेट्स का डिज़ाइन स्लिम है, किन्तु Idea Tab की उच्च रेजोल्युशन डिस्प्ले उसे थोड़ी खूबसूरती और क्लैरिटी देती है, जबकि Galaxy Tab A9+ में पर्याप्त प्रदर्शन और विश्वशनीयता का संतुलन है |
प्रोसेसर और परफॉरमेंस
Lenovo Idea Tab 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है जो 2.4 GHz तक की क्लॉक स्पीड और 8GB RAM के साथ आता है, और यह हल्के से मध्यम स्तर के काम – जैसे पढ़ना, वीडियो चलाना, मल्टीटास्किंग – को सहजता से संभाल सकता है | वहीं Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) में Qualcomm Snapdragon 695(6nm) चिपसेट है, जिसमे 2×2.2 GHz Kryo 660 Gold + 6×1.8 GHz Kryo 660 Silver Core है और GPU के रूप में Adreno 619 है, जिससे ग्राफ़िक्स और गेमिंग प्रदर्शन बेहतर रहता है | दोनों टेबलेट्स आम रोजमर्रा के कामों में अच्छे हैं, लेकिन अगर गेमिंग और ग्राफ़िक्स- भरी एप्प्स की बात हो, तो Tab A9+ थोड़ा बेहतर अनुभव देगा |
बैटरी और चार्जिंग
Lenovo Idea Tab 5G में 7,000mAh की बैटरी होती है और यह 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है | वहीं Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) में भी 7,040mAh बैटरी है, लेकिन इसकी चार्जिंग सपोर्ट मुख्य रूप से 15W के चार्जर से होती है (Samsung यह बताता है कि 25W चार्जर से भी चार्जिंग संभव है ) | Samsung Galaxy A9+ के लिए आधिकारिक डाटा कहता है कि जीरो से 50% तक चार्ज करने में लगभग 68 मिनट लग सकते हैं | इस तरह दोनों टेबलेट्स बैटरी छमता में बराबर हैं |
कनेक्टिविटी और 5G सपोर्ट
Lenovo Idea Tab 5G में Wi-Fi 5 (802.11ac) और Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी मिलती है, और यह nano-SIM + microSD स्लॉट सपोर्ट करता है जिससे 5G नेटवर्क से कनेक्ट हो सकता है | वहीं Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac (यानी Wi-Fi 5) और Bluetooth 5.1 मिलता है, साथ ही यह 5G/LTE नेटवर्क सपोर्ट करता है | दोनों टैबलेट में 5G सुविधा है, लेकिन Lenovo में थोड़ी नयी Bluetooth वर्जन(5.2) है जो बेहतर कनेक्शन स्थिरता देने में सहायक हो सकती है, जबकि Samsung में Wi-Fi और 5G सपोर्ट समान स्तर पर है |
कैमरा और ऑडियो
Lenovo Idea Tab में पीछे 8MP (ऑटोफोकस) कैमरा है और सामने 5MP (फिक्स्ड फोकस) कैमरा मिलता है | वहीं Samsung Galaxy Tab A9+ में भी रियर कैमरा 8MP (ऑटोफोकस) और फ्रंट कैमरा 5MP का है, और यह FHD 1080p at 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है | जहाँ तक ऑडियो कि बात है, Samsung Galaxy Tab A9+ में चार स्पीकर (Quad Speakers) + Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है जो साउंड एंगेजिंग बनाता है | बल्कि Lenovo Idea Tab में भी चार स्पीकर दिए गए हैं और यह डॉल्बी ऑडियो ट्यूनिंग के साथ आता है | कुल मिलाकर, कैमरा दोनों टैबलेट में समान स्तर का है, लेकिन ऑडियो में दोनों मजबूत हैं – Galaxy थोड़ा बेहतर अनुभव दे सकता है Dolby Atmos की वजह से |
कीमत
Lenovo Idea Tab 5G की कीमत भारत में लगभग Rs. 16,999 से लेकर Rs. 19,999 के बीच है (Wi-Fi व 5G वैरिएंट के अनुसार), जबकि Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) की कीमत लगभग Rs. 15,500 से लेकर Rs. 20,999 तक है, वैरिएंट और स्टोरेज विकल्पों के अनुसार | Lenovo Idea Tab 5G आमतौर पर थोड़ा महंगा हो सकता है, खासकर उच्च स्टोरेज / 5G वैरिएंट थोड़ी कम कीमतों में मिल जाते हैं |
| विशेषता | Lenovo Idea Tab 5G | Samsung Galaxy Tab A9+(5G) |
| प्रोसेसर/चिपसेट | MediaTek Dimensity 6300, 8-core(2.4 GHz) | Qualcomm Snapdragon 695, 8-core(2×2.2 GHz + 6×1.8 GHz) |
| RAM/Storage | आमतौर पर 8GB RAM + 128GB Storage (और microSD सपोर्ट) | 4GB/8GB RAM + 64/128GB storage, microSD से 1TB तक एक्सपेंशन |
| डिस्प्ले | 11 इंच IPS LCD/LCD, 2.5K (2560×1600) रेजोल्युशन, 500 निट्स ब्राइटनेस | 11.0 इंच TFT/LCD, रेजोल्युशन 1920×1200, 90Hz रिफ्रेश रेट, upto 570 निट्स |
| बैटरी/चार्जिंग | 7,000mAh बैटरी, 20W चार्जिंग सपोर्ट | 7,040mAh बैटरी, 15W चार्जिंग सपोर्ट |
| कनेक्टिविटी/5G | Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, Nano-SIM + microSD (5G सपोर्ट) | Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, Nano-SIM + microSD, 5G सपोर्ट |
| कैमरा | रियर 8MP ऑटोफोकस, फ्रंट 5MP (Fixed Focus) | रियर 8MP, फ्रंट 5MP, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट |
| ऑडियो | चार स्पीकर + डॉल्बी ट्यूनिंग सपोर्ट | चार स्पीकर्स + Dolby Atmos सपोर्ट |
निष्कर्ष
अगर आप इस दिवाली एक 5G टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी जरुरत के आधार पर चुनाव आसान हो सकता है | अगर आप को बेहतर डिस्प्ले, स्टाइलिश डिज़ाइन और ब्रांड वैल्यू चाहिए तो Samsung Galaxy Tab A9+ (5G) आपके लिए सही रहेगा, क्यूंकि इसकी कीमत थोड़ी किफायती है और रोजमर्रा के काम, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल व एंटरटेनमेंट के लिए यह बढ़िया विकल्प है | लेकिन अगर आप पढ़ाई, मल्टीटास्किंग या थोड़ा पावरफुल परफॉरमेंस चाहते हैं तो Lenovo Idea Tab 5G बेहतर रहेगा, क्यूंकि इसकी बैटरी बैकअप, प्रोसेसर और स्टोरेज विकल्प ज्यादा मजबूत हैं | कुल मिलाकर जिनके लिए बजट और ब्रांड जरुरी है वो Samsung चुनें, और जिन्हे ज्यादा परफॉरमेंस और लंबे समय तक इस्तेमाल का फायदा चाहिए वो Lenovo लें – इस दिवाली अपनी जरुरत और उपयोग के हिसाब से दोनों में से सही विकल्प चुन सकते हैं |





