नई Hyundai Venue 2025 : पुराने मॉडल से कितनी अलग है

Hyundai venue 2025

दमदार लुक और शानदार फीचर्स के साथ Hyundai ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट Hyundai Venue SUV को एक नए और फ्रेश अवतार में लॉन्च करने कि तैयारी कर ली है, नई Venue न सिर्फ डिज़ाइन के मामले में पहले से अधिक बोल्ड और प्रीमियम नज़र आती है बल्कि इसमें दिए गए लेटेस्ट फीचर्स इसे पुराने मॉडल से कहीं जायदा एडवांस बनाते हैं | Hyundai ने ग्राहकों कि जरूरतों और आज के युथ की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार Venue में कई नए बदलाव किये हैं, जो इसे एक स्मार्ट और वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनाते हैं|

Hyundai ने यह पुष्टि की है कि नई, दूसरी पीढ़ी वाली Hyundai Venue 24 October 2025 को भारत में लॉन्च होगी |

Exterior Design

Hyundai venue 2025
  • Creta जैसे LED हेडलैम्प्स और DRLs : नई Venue में अब कनेक्टेड LED DRLs होंगे, जो Creta जैसी लगती हैं |
  • नए 16-inch Alloy Wheels व् Front-Rear disk breaks कि सुविधा, जिससे ब्रेकिंग परफॉरमेंस और भी बेहतर होगी |
  • रूफ रेल्स, ORVM design, और नए क्लैडिंग एलिमेंट्स आदि से साइड से भी यह SUV अब और ज्यादा प्रीमियम और तैयार दिखती है |
  • Boxy और उभरी हुई स्टांस : Overall नए मॉडल का स्टान्स अधिक मजबूत और Boxy दिखता है, जिससे रोड प्रजेंस बढ़ती है |

Interior और Technology

Hyundai venue 2025
  • बड़ी स्क्रीन और नया डैशबोर्ड: Infotainment और Instrument Cluster के लिए ड्यूल 12.3-inch स्क्रीन कि सम्भावना है, जैसा Kia Syros में है |
  • आराम और सुविधा : Ventilated Front Seats, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट, डिजिटल क्लस्टर, ऑटो AC और एयर प्यूरीफायर की उम्मीद है |
  • सुरक्षा और एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिस्टेंस : 6 Airbags, ESP, TPMS, Hill Assist, 360 degree कैमरा और Level-2 ADAS (जैसे, Adaptive cruise, Lane-Keep Assist, AEB) शामिल हो सकते हैं |

डिज़ाइन में बदलाव

  • बोक्सी और ऊँचा स्टान्स बरक़रार रहेगा, जिससे यह पहचानने में आसान रहेगा |
  • पीछे जुड़े हुए नए LED टेललैंप्स और चौड़े बम्पर से एक पावरफुल लुक मिलेगा |
  • सामने बड़ा रेक्टेंगल ग्रिल, स्लिप्ट LED headlamps, और चौड़े Alloy Wheel जो SUV जैसी मजबूती देते हैं |

Safety

  • Level-2 ADAS(Advanced Driver Assistance Systems)
  • 6 Airbags
  • ESP (Electronic Stability Control)
  • TPMS
  • हिल होल्ड असिस्ट जैसी सुरक्षा सुविधाएं अनिवार्य होंगी |

पॉवरट्रेन और प्रदर्शन

इंजन की विविधता :

  • 1.2- लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (~83 PS)
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 PS)
  • 1.5-लीटर डीज़ल (~116 PS)

कीमत और मुकाबला

  • NEW Venue की कीमत उम्मीद के अनुसार Rs. 8 लाख(ex-showroom) से शुरू होगी, और इसमें थोड़ा प्रीमियम हो सकता है – अनुमानित रेंज Rs. 8-15 लाख
  • यह Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs को टक्कर देगा |

इस लांच से Hyundai के SUV segment सेगमेंट में मजबूत वापसी की उम्मीद है |