Mahindra Vision S : एक Smart और Electric भविष्य की ओर कदम

Vision S

क्या है Mahindra Vision S की खासियत ? जानिए हर detail

आजकल दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है, और महिंद्रा भी इस रेस में पीछे नहीं है Mahindra Vision S एक Electric SUV है जिसे Mahindra ने 15 August 2025 को पेश किया है, इसे इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफार्म INGLO पर बनाया गया है। महिंद्रा विज़न S एक compact SUV concept है जिसे 2025 में महिंद्रा ने शोकेस किया है, जो NU.IQ Platform पर आधारित है और इसमें बोक्सी डिज़ाइन के साथ साथ आधुनिक फीचर्स जैसे उल्टे ‘L’ आकार की हेडलाइट्स कैमरे वाले ORVMs और ADAS तकनीक के संकेत शामिल हैं |

इस concept car के production version को 2027 तक लांच किये जाने की उम्मीद है, यह गाड़ी आने वाले समय में भारतीय ऑटो बाजार में नयी क्रांति ला सकती है |

Vision S क्या है ?

Mahindra Vision S एक पूरी तरह से Electric SUV है जो अपने modern features, attractive design और smart technology के साथ भविष्य की कारों की झलक दिखाती है, यह एक ऐसा डिज़ाइन है जिसे कंपनी ने भविष्य में आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया है, इस कार को खासतौर पर स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, यह गाड़ी न सिर्फ देखने में शानदार है, बल्कि इसके फीचर्स भी काफी एडवांस हैं, यह कार भविष्य की तकनीक, स्टाइल और परफॉरमेंस का एक बेहतरीन मेल है |

Design और Look

महिंद्रा Vision S का लुक बहुत ही Modern और Futuristic है:

  • Sharp Headlights और LED lighting
  • शानदार ग्रिल डिज़ाइन
  • Alloy Wheels जो स्पोर्टी लुक देते हैं
  • Aerodynamic Body

इसमें उल्टे L – आकार की हेडलाइट्स, कनेक्टेड टेल लैंप और ड्यूल डिस्प्ले सेटअप वाला इंटीरियर जैसे modern features शामिल हैं, Mahindra Vision S का इंटीरियर बेहद Futuristic और Tech Friendly है, इसमें बड़े Touch Screen display, Advance connectivity features और आरामदायक सीटें दी गयीं हैं ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे features भी मौजूद हैं, इसमें सिल्क LED Headlights, बड़ा Front Grill और Aerodynamic Body दी गई है, जो इसे एक Premium Look देती है |

Technology और Features

  • यह SUV पूरी तरह से Electric है |
  • बैटरी रेंज और Performance को लेकर भी यह काफी दमदार मानी जा रही है |
  • इसमें Advance AI-system, automatic driving features, और smart connectivity होगी |
  • यह SUV न सिर्फ पावरफुल होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है |

Safety

Mahindra Vision S में कई Advance Safety Features दिए गए हैं :

  • Lane Assist
  • ADAS Technology
  • Autonomous Driving Support
  • Emergency Breaking System

ये Features इसे एक सुरक्षित और स्मार्ट कार बनाते हैं |

Electric Power और Performance

Mahindra Vision S पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन है, हालाँकि इसकी सटीक बैटरी कैपेसिटी और रेंज की जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गाड़ी एक बार चार्ज होने पर 500+ किलोमीटर तक चल सकती है |

Interior की खासियतें

इस कार का इंटीरियर भी काफी एडवांस और लक्ज़री है :

  • Dual Screen Dashboard
  • Panoramic Sunroof
  • 360 Degree Camera
  • Touch Control System
  • Fully Digital Instrument Cluster

यह सबकुछ मिलकर एक शानदार और आरामदायक अनुभव देता है

पर्यावरण के लिए बेहतर

Mahindra Vision S सिर्फ स्टाइल और परफॉरमेंस में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी आगे है, यह गाड़ी इलेक्ट्रिक है जिससे प्रदुषण कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी |

कब आएगी मार्केट में ?

Mahindra Vision S फिलहाल एक concept vehicle है, जिसका मतलव है कि यह अभी प्रोडक्शन में नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले 2 – 3 सालों में इसका प्रोडक्शन version लांच किया जायेगा |

निष्कर्ष

Mahindra Vision S एक झलक है उस भविष्य की, जहां कारें न सिर्फ दिखने में शानदार होंगी बल्कि तकनीक के मामले में भी सबसे आगे होंगी | महिंद्रा विज़न S एक ऐसी SUV है जो भारत में ऑटोमोबाइल का भविष्य बदल सकती है , यह दिखता है की कैसे एक भारतीय कंपनी भी ग्लोबल लेवल की इलेक्ट्रिक कार बना सकती है | अगर आप भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों में रूचि रखते हैं, तो Vision S जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए |