इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एक नई गाड़ी धमाकेदार एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सेडान सेगमेंट की पसंदीदा कार Hyundai Verna की जो अपने अपडेटेड वर्जन के साथ जल्द ही भारतीय बाजारों में एंट्री करने वाला है। हाल ही में इसके फेसलिफ्ट वर्ज़न के इंटीरियर की तस्वीर लीक हुई है। लीक हुई तस्वीरों से यह गाड़ी बाजारों में चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि यह तस्वीर बताती हैं कि Hyundai Verna facelift में कोई मामूली बदलाव नही किया गया बल्कि बहुत भारी स्तर पर नए अपडेटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
Hyundai Verna facelift 2026 को लेकर Hyundai की रणनीति आखिर क्या है
Hyundai Verna facelift 2026 को लेकर Hyundai की रणनीति है सेडान सेगमेंट में प्रीमियम रिपोजिशनिंग करना। जी हां, Hyundai इस बार बहुत ही बड़े खेल के साथ मार्केट में उतरने वाली है। इस बार Hyundai SUV के बढ़ते ट्रेंड के बीच सेडान को टेक लोडेड प्रीमियम कार के रूप में पेश करने वाली है। जिसमें मिलेगा ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, नया स्टीयरिंग ,अपडेटेड UI ,बेहतर केबिन क्वालिटी। मतलब Hyundai Verna facelift एक मिड साइज़ सेडान नहीं होगी बल्कि एक लग्जरी प्रीमियम गाड़ी के रूप में लॉन्च हो जाएगी।
इस गाड़ी में फीचर्स की भरमार पेश की जा रही है। Verna को Hyundai sedan सेगमेंट की सबसे टेक्नोलॉजीकल एडवांस्ड सेडान के रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग चल रही है। गाड़ी में परफॉर्मेंस इमेज पूरी तरह से बरकरार रखी जाएगी क्योंकि हुंडई अपने टर्बो इंजन से पहले ही मजबूत पहचान बन चुका है, तो उसे बरकरार रखते हुए बाकी फीचर्स को अपग्रेड किया जाएगा। अपनी इस स्ट्रेटजी से हुंडई मार्केट में मौजूद volkswagen Virtus, Skoda Slavia, Honda City से सीधी टक्कर लेने वाली है।
क्या होंगे Hyundai Verna facelift के अपडेटेड फीचर्स
ड्यूल डिजिटल स्क्रीन और केबिन लेआउट: लीक इंटीरियर्स इमेजेस में साफ पता चलता है कि Hyundai Verna facelift में डुअल डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा। एक स्क्रीन ड्राइवर के सामने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में होगी तो दूसरी स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी। यह फीचर Venue और Creta में पहले ही देखा जा चुका है। और Hyundai Verna facelift में इस फीचर को इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके चलते यह पहले से और बेहतर हो जाएगा।
डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री से प्रीमियम टच: Hyundai Verna facelift में डैशबोर्ड का लेआउट पूरी तरह से नया बनाया जा रहा है। इसमें डुएल टोन अपहोल्स्ट्री साफ रूप से दिखाई देती है जो कार को और ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाती है। नया स्टीयरिंग भी डिजाइन में साफ दिखाई देता है जो बेहतर ग्रिप, टच और कंट्रोल प्रदान करेगा।
इंजन और पॉवर ट्रैन: Hyundai Verna facelift वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। क्योंकि पावरट्रेन उसका पहले से ही दमदार है। Hyundai Verna facelift में 1.5 लीटर टर्बो इंजन ही दिया जा रहा है जो की 158bhp पावर और 253 nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह 7 स्पीड DCT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ अवेलेबल होगा।
सेफ्टी फीचर्स का पूरा पैकेज़: Hyundai Verna facelift में 6 एयरबैग (ड्राइवर पैसेंजर साइड और कर्टन ) के लिए दिए जा रहे हैं । साथ ही इस गाड़ी को पहले ही ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। गाड़ी में होगा
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
- ABS+EBD
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल्स
- पार्किंग सेफ्टी ऐड
- 360° कैमरा
बेहतर टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स: Hyundai Verna facelift में बेहतर टेक्नोलॉजी फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
- प्रीमियम साउंड सिस्टम
- कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी
- बेहतर यूजर इंटरफेस
- ब्लूटूथ वॉइस कमांड
- स्मार्टफोन इंटीग्रेशन
Hyundai Verna facelift 2026 लॉन्च और कीमत
Hyundai Verna facelift नया वर्जन 2026 की अगस्त तक लांच किया जा सकता है। हालांकि अभी भी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। पुराने मॉडल की कीमत बाजारों में 10.8 से 17 लाख एक्स शोरूम मिल रही है। उम्मीद की जा रही है की Hyundai Verna facelift वर्ज़न इसी कीमत के आसपास बिकेगी। हालांकि नए फीचर्स जोड़ने की वजह से हो सकता है प्रीमियम कार का दाम बढ़ जाएगा।
निष्कर्ष
Hyundai Verna facelift एक नॉर्मल अपडेट नहीं होने वाला। यह पहले से ज्यादा प्रीमियम टच और टेक्नोलॉजी लोडेड कार होगी। इसमें ग्राहकों को मिलेगा ड्राइविंग का बेहतर एक्सपीरियंस। हालांकि इंजन और ड्राइविंग डायनामिक में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। लेकिन इन-केबिन और एक्सटीरियर में कई सारे चेंज किया जा रहे हैं। ताकि Hyundai Verna facelift 2026 सेडान सेगमेंट में धमाकेदार वापसी कर सके।
इन्हें भी पढ़े :-





