इंडीयन ऑटोमोबाइल मार्केट में जब भी कोई हैचबैक सेगमेंट कुछ नया बदलाव कर मार्केट में वापसी करती है तो सबकी नजरे वही टिक जाती हैं। ऐसा ही एक नया बदलाव Renault Kwid 2026 फेसलिफ्ट वर्जन में दिखाई दे रहा है। इस गाड़ी की टेस्टिंग के दौरान कुछ स्पाई शॉर्ट सामने आए हैं जिससे Renault Kwid Facelift 2026 ICE वर्ज़न की रणनीति पता चलती है। इस रणनीति से स्पष्ट होता है कि रेनॉल्ट इस बार Renault Kwid Facelift 2026 में छोटे-मोटे बदलाव नहीं करने वाला बल्कि पूरी तरह से नया अपग्रेड देने वाला है। मतलब Kwid EV और Kwid ICE में बहुत बड़ा अंतर होगा।
क्यों Renault Kwid Facelift 2026 एक साधारण अपडेट नहीं बल्कि नई रणनीति है?
आमतौर पर जब भी कोई कंपनी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करती है तो डिजाइन और फीचर पैक में थोड़ा बहुत बदलाव करती है। लेकिन Renault Kwid Facelift इस सोच को पूरा पलट कर काम कर रहा है। इससे Renault Kwid Facelift ICE मॉडल को पूरी तरह से एक नए प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है। यह पहले से ज्यादा स्मार्ट और मॉडर्न होने वाला है।
सबसे खास बात यह है कि Renault के पास इस बार Kwid के लिए दो अलग-अलग डिजाइन मौजूद है। एक तरफ Renault/ Dacia spring EV Kwid E-Tech का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और दूसरी ओर ICE Renault Kwid Facelift का एक नया वर्जन ।
रेनॉल्ट की यह नई रणनीति जहां EV के खरीदारों को बनाए रखेगी वहीं ICE के खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित भी करेगी।
क्या है Renault Kwid Facelift 2026 में खास

एक्सटीरियर में नया लुक: Renault Kwid Facelift 2026 की सबसे खास बात है इसका नया Front Fascia जो पुराने मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा इंटेलेक्चुअल दिखाई देता है।
- इसके फ्रंट ग्रिल को पूरी तरह से नया बनाया गया है।
- हेडलाइट में नए लाइट दिए जा रहे हैं। LED DRL की मौजूदगी इसे और स्टाइलिश बनाती है।
- बम्पर और एयर डैमी को नए अंदाज में लगाया गया है जो पहले से ज्यादा भारी लुक देता है।
- शार्क फिन एंटीना पीछे की ओर लगा दिया गया है जिसकी वजह से गाड़ी और ज्यादा प्रीमियम लगती है।
गाड़ी के इंटीरियर और फीचर्स: Renault Kwid Facelift 2026 में एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी नए बदलाव किए गए हैं। हालांकि इंटीरियर के फीचर्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। लेकिन स्पाई फोटो से पता चलता है की गाड़ी में कुछ विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। जैसे की
- लगभग 10 इंच का बड़ा टच स्क्रीन जो इन डैश इन्फोटेनमेंट सिस्टम को हाईटेक बनाएगा।
- डिजिटल और एनालॉग कांबिनेशन जो ड्राइवर इंटरफेस को नया लुक देगा।
- साथ ही इसका नया स्टीयरिंग व्हील केबिन को प्रीमियम बनता है।
इंजन पावर और नई तकनीक: Renault Kwid Facelift 2026 में इंजन में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किया जा रहे हैं।
वही 1.00 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जो की 68 HP की पावर और 92 से 93 nm टॉर्क जनरेट करेगा।
इस गाड़ी में गियर बॉक्स भी पुराने विकल्प की तरह मौजूद होंगे जो की 5 स्पीड मैनुअल या फाइव स्पीड AMT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होने वाले हैं।
Renault Kwid Facelift 2026 की स्ट्रेटजी क्या है?
Renault Kwid Facelift 2026 की यह नई गाड़ी पूरी तरह से नई रणनीति का हिस्सा है जिसमें EV और ICE को अलग-अलग पहचान दी जा रही है। कम लागत में ज्यादा वॉल्यूम मॉडल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह गाड़ी एंट्री लेवल कार का गेम खेलेगी जिसमें ज्यादा वॉल्यूम में कार बनाएगी जिससे लागत कॉस्ट कंट्रोल में रखी जाएगी। लागत कंट्रोल में रहने की वजह से ग्राहकों तक यह किफायती दामों में पहुंचेगी। जिसकी वजह से इस सेगमेंट में दमदार कंपटीशन क्रिएट होगा। सबसे खास बात Renault को पता है कि भारत EV इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूरी तरह से मजबूत नहीं है। ऐसे में ICE बंद करने की बजाय EV और ICE को बैलेंस किया जाना जरूरी है।
Renault kwid facelift 2026 किसके लिए परफेक्ट कार होगी ?
- Renault Kwid Facelift 2026 उन लोगों के लिए परफेक्ट कार होगी जो पहली बार कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।
- खासकर छोटे शहरों में रहने वाले लोग जिन्हें कारों का शौक है या जिनके लिए कार बहुत ज्यादा उपयोग में आती है।
- यह गाड़ी पार्किंग फ्रेंडली एंट्री लेवल कार होगी जो की EV इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को पूरा करेगी।
- गाड़ी की ICE टेक्नोलॉजी जहां एक ओर बेहतर रेंज देगी वही नए फीचर्स और डिजाइन इस गाड़ी को प्रीमियम बनाएंगे।
निष्कर्ष
Renault Kwid Facelift 2026 में केवल ऊपरी अपडेट नहीं किया जा रहा बल्कि दो अलग-अलग रणनीतियां पुरी की जा रही है। पहला EV इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को देखते हुए ICE की जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है और दूसरा इसमे EV सेगमेंट से अलग एक नया डिजाइन तैयार किया जा रहा है जो की स्पष्ट रूप से बताता है कि रेनॉल्ट अब ICE एंट्री लेवल सेगमेंट में भी अपनी दावेदारी साबित करेगा।
इन्हें भी पढ़े :-





