Volkswagen Tayron Booking Start: 51,000 के टोकन अमाउंट में क्यों बुक करें Volkswagen Tayron? क्या है इस जर्मन ब्रांड में खास?

Volkswagen Tayron

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने भारतीय SUV मार्केट में हलचल मचा दी है। Volkswagen Tayron की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी जा चुकी है और इसका लॉन्च फरवरी के माह में किया जाएगा। ऐसे में ऐसे ग्राहक जो एक प्रीमियम SUV का इंतजार कर रहे थे उनके लिए Volkswagen Tayron परफॉर्मेंस+क्वालिटी का बेहतर संगम होगी। यह गाड़ी उन SUV ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है जो पावरफुल SUV चाहते हैं। साथ ही मॉडर्न टेक्नोलॉजी और यूरोपीय फील भी अनुभव करना चाहते हैं।

Volkswagen Tayron में अब पहले से ज्यादा स्पेस होगी क्योंकि Volkswagen Tayron को 7 सीटर लेआउट में लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही इसमें होगा दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन, एडवांस सेफ्टी और लग्जरी इंटीरियर। बुकिंग शुरू होते ही अपने इन्हीं फीचर्स की वजह से इस गाड़ी को भारत ऑटोमोबाइल मार्केट में बूम देखने को मिल रहा है।

Volkswagen Tayron को लेकर क्या है मार्केट का स्टेटस ?

Volkswagen ने Tayron की प्री बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। अब केवल 51000 के टोकन अमाउंट के साथ आप इस गाड़ी को बुक कर पाएंगे। यह बुकिंग आधिकारिक डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर ही उपलब्ध है। Volkswagen Tayron गाड़ी फरवरी 2026 में लॉन्च की जाएगी जिसकी कीमत 45 से 60 लाख एक्स शोरूम हो सकती है।

Volkswagen Tayron

सबसे खास बात यह गाड़ी अब भारत में लोकली असेंबल की जाएगी जिसकी वजह से इसके प्राइस में प्रतिस्पर्धा तो मिलेगी साथ ही आफ्टर सेल्स सर्विस भी बेहतर होगी। इसीलिए भारत के मार्केट में इस गाड़ी को सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है। मार्केट में ग्राहक Volkswagen Tayron की प्री बुकिंग में जमकर हिस्सा ले रहे हैं।

क्या कहना है एक्सपर्ट का और क्या है मीडिया की राय?

Volkswagen Tayron की बात करें तो यह पूरा पैकेज सॉफ्टवेयर, ADAS और टेक फीचर्स के साथ टॉपनॉच टेक्नोलॉजी की तरफ इशारा करता है। Level 2 ADAS, 9 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा पैनोर्मिक सनरूफ जैसी सुविधाएं एक प्रीमियम SUV में मिल रही हैं। साथ ही यहां मिल रहा है Volkswagen इंजीनियरिंग और 4MOTION AWD सिस्टम जिसको लेकर भारत की टेक फ्रेंडली यूथ काफी एक्साइटेड है।

  • हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि Volkswagen Tayron तकनीकी रूप से बाकी गाड़ियों से टेक्नोलॉजी में थोड़ी सी पीछे है।
  • खासकर 60 लाख की सेगमेंट वाली गाड़ियों की तरह इसमें ट्रिपल स्क्रीन लेआउट या रियर सीट मीडिया नहीं है।
  • इसकी तीसरी रो भी काफी कन्जेस्टेड है जो बड़े परिवारों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
  • भारत में लोकल असेंबली का निर्णय Volkswagen Tayron की लॉन्ग टर्म एक्सेप्टेंस में महत्वपूर्ण निर्णय निभाएगा।

क्या है इस गाड़ी की खासियत

  • Volkswagen Tayron का डिजाइन Volkswagen की स्ट्रैटेजी का ही आईना है।
  • देखने में Taigun तरह लगता है, लेकिन इसका आकार बहुत ज्यादा बड़ा है।
  • इसका व्हीलबेस लगभग 109mm लंबा और कुल लंबाई 4792 mm तक फैली हुई है।
  • सबसे खास बात है इसमें R-LINE पैकेज के साथ स्पोर्टी बंपर और बड़े एयर इनटेक दिए जा रहे हैं जो कि इस गाड़ी को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाता है।
  • वही बात करें इंटीरियर की तो इसमें ड्राइव फोकस्ड 15 इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा रहा है।
  • 3 ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल पैनोरिक सनरूफ और 30 कलर एंबिएंट लाइटिंग साथ ही 11 स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम

सीटिंग स्पेस और फैमिली फ्रेंडली अप्रोच

  • Volkswagen Tayron का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 7 सीटर लेआउट है।
  • दूसरी पंक्ति की सीटें स्लाइड और रीक्लाइन हो सकती है।
  • लेकिन इसकी सबसे बड़ी मुश्किल है तीसरी पंक्ति की सीट क्योंकि यहां बैठने वाले को कम स्पेस मिलेगी।
  • लेकिन बच्चों के लिए या एकदम परफेक्ट सॉल्यूशन होगी साथ ही लगेज स्पेस काफी शानदार रखी गई है।

पावरफुल और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस

  • Volkswagen Tayron में 2.0 L टर्बो-पैट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 204bhp पावर और 320 nm टॉर्क देता है।
  • इस गाड़ी में 7 स्पीड डुएल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
  • इसके इंजन की ट्यूनिंग काफी स्मूद और रिफाइन है जो इसे हाईवे फ्रेंडली भी बनाते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Volkswagen Tayron में हर प्रकार से सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

  • 9 एयरबैग, ABS+EBD
  • हिल रोड एसिस्ट, लेवल 2 ADAS फीचर
  • लेन कीप असिस्ट
  • एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल,ऑटो पार्क
  • 360 डिग्री कैमरा, रियर व्यू कैमरा
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट

क्या भारतीय ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग करना फायदेमंद होगा या कुछ समय रुकना चाहिए?

Volkswagen इंडिया इस साल 5 बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है, जिसमें Volkswagen Tayron R-LINE इसका पहला प्रोजेक्ट है। हालांकि Volkswagen ने भारत के मार्केट के लिए नई रणनीति तैयार कर ली है। वे ग्राहक जो प्रीमियम फीचर्स और बेहतरीन सुरक्षा वाली गाड़ी लेना चाहते हैं पर साथ ही जिनका बजट 60 लाख की प्रीमियम गाड़ी खरीदने के लिए परफेक्ट है वह इस गाड़ी की बुकिंग बिना सोचे कर सकते हैं।

प्री बुकिंग 51000₹ से शुरू हो चुकी है। लेकिन हां सोचने वाली बात यह भी है कि इस गाड़ी के टेक्नोलॉजी अपडेटेड फीचर्स कुछ राइवल से काफी कम हैं। तीसरी रो की सीट काफी कन्जेस्टेड है और अभी भी फाइनल कीमत फिक्स नहीं है। यदि बुकिंग के बाद कीमत बढ़ जाती है तो चुनाव मुश्किल हो जाएगा।

निष्कर्ष

Volkswagen Tayron

कुल मिलाकर यदि आप एक प्रीमियम 7 सीटर SUV चाहते हैं, Volkswagen जैसी जर्मन बिल्ड क्वालिटी पर भरोसा है और आप final price और refund पॉलिसी को लेकर पहले से ही स्पष्टीकरण ले लेते हैं तो इस गाड़ी की बुकिंग आपके लिए फायदेमंद होगी। क्योंकि जितने जल्दी बुकिंग करेंगे उतनी जल्दी आपको डिलीवरी मिलेगी।

इन्हें भी पढ़े :-