SUV सेगमेंट में यदि कोई कंपनी साइलेंट दांव खेलने के लिए जानी जाती है तो वह है Honda, Honda एक बार फिर से चर्चा में आ चुकी है, क्योंकि हाल ही में New Gen Honda HR V SUV को हाइब्रिड इंजन के साथ टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। यह गाड़ी जल्द ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली है। क्योंकि इस गाड़ी में इस्तेमाल किया जा रहा है नया डिजाइन, बेहतर पावर ट्रेन और एडवांस्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का संगम।
रिपोर्ट की माने तो आने वाली New Gen Honda HR V SUV में कंपनी का अपडेटेड हाइब्रिड सिस्टम होगा जो की परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में गेम चेंजर साबित होगा। New Gen Honda HR V SUV में माइलेज से लेकर बॉडी एलिमेंट में सब कुछ मिलेगा फ्यूचर रेडी।
क्या है New Gen Honda HR V SUV को लाने की स्ट्रेटजी
इस बार Honda SUV सेगमेंट में साइलेंट तरीके से एंट्री करने वाली है। बिना किसी शोर शराबे के लेकिन नए बदलावों के साथ। New Gen Honda HR V SUV के साथ होंडा SUV में इसके लिए नया हाइब्रिड सॉल्यूशन दे रही है क्योंकि अभी भी Honda EV में छलांग नहीं लगाना चाहती। इसलिए उन्होंने स्ट्रांग हाइब्रिड की e:HEV से मार्केट की लगाम पकड़ने का निश्चय किया है। HR-V ग्लोबल टेस्ट मॉडल होगा क्योंकि इसे होंडा जापान, US और एशियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है।
HR-V को पहले ग्लोबल मार्केट में पॉलिश किया जाएगा और सही कॉस्ट के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। और सबसे खास बात होगी HONDA HR-V की माइलेज जो की 20 से 25 km/l होने वाली है। इंडिया में लॉन्च को लेकर कंपनी फिलहाल क्यूरियोसिटी मेंटेन कर रही है ताकि ग्राहक बेसब्री से इस गाड़ी का इंतजार करें।
New Gen Honda HR V SUV के डिजाइन और लुक में क्या बदलाव किए जाएंगे?
New Gen Honda HR V SUV की टेस्ट इमेज से पता चलता है की डिजाइन नई पीढ़ी से इंस्पायर होगा। इसके टेललैंप्स अब वर्टिकली स्टैक दिख रहे हैं जो की नई डिजाइन में होंगे। बम्पर और रिफ्लेक्टर का लेआउट भी बदला हुआ है। रियर बूट लीड पहले से ज्यादा सपाट हो चुकी है और टेस्ट कार में रियर वाइपर नहीं दिख रहा, जिससे लगता है कि यह वाइपर छुपा हुआ होगा ताकि गाड़ी पहले से ज्यादा साफ लगे। यह बदले हुए डिजाइन अब Honda HR-V को एक कंपैक्ट SUV ही नहीं बनाते बल्कि प्रीमियम लुक भी देते हैं।
नया हाइब्रिड इंजन जो देगा बेहतर माइलेज

New Gen Honda HR V SUV को नए हाइब्रिड इंजन के साथ लांच किया जाएगा। यह गाड़ी पूरी तरह से हाइब्रिड सिस्टम पर तैयार की जाएगी जिसमें 5 लीटर, 4 सिलेंडर और नेचुरल एस्पीरेटेड यूनिट दिए जाएंगे। जो इस गाड़ी के मोटर और पावर के साथ मिलकर माइलेज को बेहतर करेगें। हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक होंडा द्वारा ही विकसित की गई है जो कि अब इसके सारे मॉडल में स्टैंडर्ड फीचर के रूप में पेश की जाएगी। वहीं इस गाड़ी में दिया जाएगा HR-V S+ सिस्टम जो की पारंपरिक गियर शिफ्टिंग के अनुभव को बदल देगा।
New Gen Honda HR V SUV की सेफ्टी स्ट्रेटजी
New Gen Honda HR V SUV की सेफ्टी स्ट्रेटजी कंपनी के भरोसे के साथ प्रदान की जाएगी। क्योंकि Honda Sensing को अब कोर फीचर बनाकर ग्लोबल एसयूवी में दिया जा रहा है। इस गाड़ी में आमतौर पर निम्लिखित फ़ीचर्स मिल रहे थे:
- कोलाइजन मिटिगेशनब्रेकिंग सिस्टम (CMBS) पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन
- लेन कीप असिस्ट
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- रोड डिपार्चर मिशन
- अब गाड़ी में एक्स्ट्रा लेयर सेफ्टी भी दी जाएगी।
- लो स्पीड पर इलेक्ट्रिक मोड जो स्मूथ कंट्रोल देगा
- रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जो ब्रेकिंग पर स्टेबिलिटी देगी
- बैटरी प्लेसमेंट नीचे होगा जो लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी रखेगी जिससे कार पहले से ज्यादा स्टेबल हो जाएगी
HR-V एक ग्लोबल प्रोडक्ट है इसीलिए इस गाड़ी में हाई टेंसिले बॉडी का इस्तेमाल किया जा रहा है जो की एक्सीडेंट और खतरों से यात्रियों की रक्षा करेगी। गाड़ी में पैसिव सेफ्टी भी स्ट्रांग होगी
- 6 एयरबैग
- ABS, EBD,
- व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
क्या यह गाड़ी भारत में लांच होगी?
भारत के बाजार को लेकर HR-V की उपलब्धता पर अभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। क्योंकि होंडा का फिलहाल New Gen Honda HR V SUV को भारत में लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं दिख रहा। लेकिन हो सकता है कि होंडा भारत के बाजारों की मांग को देखते हुए इस गाड़ी को भारत में लॉन्च कर दे। हालांकि इससे पहले ही होंडा की 10 नई गाड़ियां भारत में आने वाली है जिनमें से 7 SUV होगी। हो सकता है 2030 तक होंडा अपनी इस रेंज की SUV को भारत में लॉन्च कर दें।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर होंडा र्व की अगली पीढ़ी का यह नया डिजाइन केवल ऊपरी तौर पर नहीं बल्कि पावर ट्रेन में भी काफी आगे जाने वाला है। स्मार्ट आधुनिक और हाइब्रिड रूप से तैयार की जाने वाली New Gen Honda HR V SUV अब केवल तकनीकि मामले में नहीं लेकिन माइलेज के मामले में भी नई मिसाल कायम करेगी। हालांकि भारत में यह कुछ समय बाद लांच की जाएगी ।लेकिन तब तक ग्राहकों को इसके नए अपडेट जरूर मिलते रहेंगे।
इन्हें भी पढ़े :-





