पहली कार सिर्फ एक गाड़ी नहीं होती, बल्कि यह आप की नई शुरुआत का एहसास होती है। क्योंकि पहली कार आपको हर बार एक नया अनुभव प्रदान करती है। फिर चाहे वह दोस्तों के साथ नाइट ड्राइव हो या फैमिली के साथ वीकेंड ट्रिप। हर याद उस पहली कार के साथ जुड़ जाती है। परंतु यहीं सबसे बड़ा कंफ्यूजन भी आता है कि, कम बजट में कौन सी कार लें जो दिखने में स्टाइलिश भी हो, चलाने में आसान हो, माइलेज अच्छा हो और मेंटेनेंस में जेब पर भारी न पड़े?
यदि आप भी पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं और चाहते हैं कि आप अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट रहें, तो हम आपको 2025 की 2 लेटेस्ट कम बजट, फैमिली कार बताने वाले हैं। यह दोनों कारें ही खास तौर पर First Time Car Buyers के लिए बनी हैं, जो अपने यूजर को बिल्कुल भी निराश नहीं करती। जी हां, इन कारों में स्टाइल, सेफ्टी, वैल्यू तीनों का परफेक्ट बैलेंस मिलता है।
पहली बार कार खरीदने वालों के लिए 2 बजट फ्रेंडली मॉडल
Hyundai Exter: पहली कार में प्रीमियम फील ढूंढने वाले लोगों के लिए Hyundai Exter एक सही विकल्प है। SUV Inspired Design, स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मतलब यह तीनों मिलकर इस कार को हर व्यक्ति की पहली ड्रीम चॉइस बनाते हैं।
पहली कार के लिए Hyundai Exter क्यों है परफेक्ट?
- Boxy SUV look, LED DRL और रूफ रेल्स जो डिजाइन को भीड़ से अलग दिखते हैं।
- Light Steering और स्मूथ गियर शिफ्ट नए ड्राइवर के लिए बिल्कुल फ्रेंडली
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन ,वायरलेस एंड्राइड ऑटो/ एप्पल कारप्ले
- वॉइस कमांड जैसे फीचर्स जो आमतौर पर महंगी कारों में मिलते हैं।
- इसका पेट्रोल-इंजन रोजमर्रा की ड्राइव में किफायती और रिलायबल साबित होता है।
- Hyundai Exter में 6 एयरबैग, ABS EBD और रीयर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं जो पहली कार चलाने वाले का कॉन्फिडेंस बढ़ाते हैं।
Tata Punch : सेफ्टी और मजबूती में इससे बेहतर कुछ नहीं। यदि आपकी प्राथमिकता मजबूत बॉडी, शानदार सेफ्टी और देसी भरोसा है तो Tata Punch पहली कार के रूप में शानदार विकल्प है।
Tata Punch क्यों है फर्स्ट बायर्स की फेवरेट
- मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और शानदार सेफ्टी रेटिंग मतलब टाटा परिवार का फाइव स्टार सेफ्टी DNA
- ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, Wide look, खराब सड़कों पर टेंशन फ्री ड्राइव का भरोसा
- अच्छी हेडरूम, कंफर्टेबल सीट्स और बढ़िया विजिबिलिटी जो कि नए ड्राइवर के लिए बहुत बड़ा प्लस पॉइंट होता है।
- इसके अलावा मेंटेनेंस में यह काफी किफायती है, क्योंकि टाटा की वाइड सर्विस नेटवर्क और पार्ट्स काफी किफायती दामों पर मिलते हैं जिससे खर्चा कंट्रोल में रहता है।
- Tata Punch शहर के ट्रैफिक और हाईवे पर भी बेहतर स्टेबिलिटी देती है।
पहली बार कार खरीदने के दौरान कौन सी बातों का रखें (Things To Remember For First Time Car Buyers)
पहली बार कार खरीदना एक बहुत बड़ा भावनात्मक फैसला होता है परंतु जल्दबाजी या अधूरी जानकारी के चलते यह फैसला परेशानी का कारण बन जाता है। इसीलिए First Time Car Buyers को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए,
- सबसे पहले बजट तय करें, केवल कार की कीमत नहीं बल्कि बीमा, रजिस्ट्रेशन, सर्विस, फ्यूल मेंटेनेंस खर्च सब कुछ जोड़े।
- अपनी जरूरत को समझें कि कार क्यों खरीदी जा रही है? ताकि आप Hatchback, Sedan, Suv Ev में से किसी एक का चयन कर पाएं।
- कभी भी सेफ्टी से समझौता न करें, कार में एयरबैग, रियर कैमरा, मजबूत बॉडी, बेसिक जरूरत होती है लग्जरी नहीं।
- ऐसी कार का चयन करें जो जेब पर भारी न पड़े बल्की जिसका सर्विस नेटवर्क अच्छा हो।
- सबसे खास बात गाड़ी का हमेशा टेस्ट ड्राइव लें और पता करें कि कागज पर परफेक्ट दिखने वाली कार जमीन पर कैसा परफॉर्म करती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर पहली बार कार खरीदते वक्त सबसे जरूरी है कि कोई गलती ना हो। ऐसे में Hyundai Exter और Tata Punch दोनों ऐसे विकल्प है जो पछताने का कोई मौका नहीं देते। एक तरफ Exter प्रीमियम और यूजफुल फील देती है, तो दूसरी तरफ Punch सेफ्टी और मजबूती का वादा करती है। दोनों मिलकर First Time Car Buyers के सपने को हकीकत में बदल देते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





